1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance Jio का ग्राहकों को झटका, महंगा कर दिया यह सबसे पसंदीदा प्लान

Reliance Jio का ग्राहकों को झटका, महंगा कर दिया यह सबसे पसंदीदा प्लान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 08:25 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 08:25 am IST

Reliance Jio Hikes Plan: देश में सस्ते डेटा के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अपने सबसे लोकप्रिय प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।

reliance jio hikes its popular disney plus hotstar vip plan- India TV Hindi
reliance jio hikes its popular disney plus hotstar vip plan

Reliance Jio Hikes Plan: देश में सस्ते डेटा के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अपने सबसे लोकप्रिय प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। जियो ने डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पैक (Disney Plus Hotstar Vip Pack) की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। कंपनी ने इस पैक की कीमतों में 33 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है। पहले यह प्लान 222 रुपए में उपलब्ध था। लेकिन अब इस पैक के लिए 255 रुपए चुकाने होंगे। 

बता दें कि इस 222 रुपए के रिचार्ज प्लान को Jio ने इस साल जून में ऐड-ऑन पैक के तौर पर पेश किया था। इस प्लान पर कंपनी मुफ्त में Disney+ Hotstar VIP का सालाना सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। यह आपके मौजूदा प्लान के लिए एक एड-ऑन पैक है। इसमें एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन तब तक चलता है जब तक यूजर के नंबर पर बेस कॉलिंग प्लान एक्टिवेट रहता है।

रिलायंस जियो के MyJio ऐप पर यह 255 रुपये वाला प्री-पेड रिचार्ज प्लान मिल रहा है। यूजर्स अब इस प्लान को एक्टिवेट करा सकते हैं। इस प्लान की बात करें तो कंपनी इसमें 15GB हाई-स्पीड अनलिमिटेड डेटा दे रही है। वहीं 15GB डाटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स की इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। यह प्लान यूजर्स के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक के लिए ऐड-ऑन है और इसके साथ Disney+ Hotstar VIP का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। 

यह बात ध्यान में रखना है जरूरी

Jio की तरफ से 222 रुपये के रिचार्ज प्लान को jio के उन यूजर्स के लिए पेश किया गया था, जो Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन Jio के प्लान्स के साथ नहीं ले सकते थे। दरअसल नया Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन हालिया लॉन्च प्रीपेड प्लान्स के साथ मिल रहे थे। इसलिए Jio ने 222 रुपये के प्लान को खासतौर पर सालाना रिजार्ज प्लान वाले Jio यूजर्स के लिए निकाला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा