1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो फोन के लिए रिलायंस ने बदला रजिस्ट्रेशन फॉर्म, जानें कैसे भरें इसे

जियो फोन के लिए रिलायंस ने बदला रजिस्ट्रेशन फॉर्म, जानें कैसे भरें इसे

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 02, 2017 09:08 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 09:08 pm IST

नए फार्म में पुराने रजिस्ट्रेशन फार्म की यह सुविधा तो है ही साथ में कोई कंपनी या बिजनेस हाउस भी अपना फोन नंबर और मेल आईडी की जानकारी दे सकता है

जियो फोन के लिए रिलायंस ने बदला रजिस्ट्रेशन फॉर्म, जानें कैसे भरें इसे- India TV Hindi
जियो फोन के लिए रिलायंस ने बदला रजिस्ट्रेशन फॉर्म, जानें कैसे भरें इसे

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने जियो फोन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अपनी वेबसाइट पर पहले जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिया हुआ था उसकी जगह अब दूसरा रजिस्ट्रेशन फार्म अपलोड किया है। पुराने फार्म में कोई भी अपने फोन नंबर और मेल आईडी की जानकारी भर सकता था, फोन के लॉन्च होने पर रिलायंस जियो उस नंबर और मेल आईडी पर अपने आप फार्म भरने वाले से संपर्क करता।

नए फार्म में पुराने रजिस्ट्रेशन फार्म की यह सुविधा तो है ही साथ में कोई कंपनी या बिजनेस हाउस भी अपना फोन नंबर और मेल आईडी की जानकारी दे सकता है। फोन के लॉन्च होने के बाद रिलायंस जियो उस कंपनी या बिजनेस हाउस को अपने आप संपर्क करेगा ताकि बिजनेस हाउस में काम करने वाले सभी लोगों को जियो फोन दिया जा सके। जियो ने इस फॉर्म को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है।

रिलायंस ने जियो फोन की घोषणा 21 जुलाई को की थी और कंपनी 24 अगस्त से इस फोन की बुकिंग शुरू कर देगी। सितंबर से इस फोन की डिलिवरी होना शुरू हो जाएगी, जो भी व्यक्ति फोन की बुकिंग पहले करेगा उसको डिलिवरी भी पहले मिलेगी। रिलायंस ने इस फोन को फ्री में बांटने का फैसला किया है लेकिन इसे पाने के लिए 1500 रुपए की सिक्योरिटी जमा करानी होगी जो 3 साल के लिए जमा रहेगी, 3 साल के बाद सिक्योरिटी वापस ली जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा