1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी का रिलायंस रिटेल करेगा फ्यूचर ग्रूप के रिटेल कारोबार का अधिग्रहण, कंपनी ने दी जानकारी

मुकेश अंबानी का रिलायंस रिटेल करेगा फ्यूचर ग्रूप के रिटेल कारोबार का अधिग्रहण, कंपनी ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 09:31 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 09:51 pm IST

देश में बिग बाजार की रिटेल चेन चलाने वाले फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग कारोबार को रिलायंस इंडस्ट्री की रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल खरीदने जा रही है।

Reliance Retail to acquire Future Group Retail Logistic and warehousing Business- India TV Hindi
Reliance Retail to acquire Future Group Retail Logistic and warehousing Business Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश में बिग बाजार की रिटेल चेन चलाने वाले फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग कारोबार को रिलायंस इंडस्ट्री की रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल खरीदने जा रही है। शनिवार (29 अगस्त) को रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से शेयर बाजार में इसकी जानकारी दी गई है। रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह डील 24713 करोड़ रुपए में होने जा रही है।

डील को लेकर रिलायंस रिलेट वेंचर लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने खुशी जताई है और कहा है कि फ्यूचर ग्रुप ने आधुनिक भारत में आधुनिक रिटेल कारोबार को बढ़ाने में अहम योगदान दिया है और फ्यूचर ग्रुप ने जो बिजनेस ईको सिस्टम तैयार किया हुआ है उसे रिलायंस रिटेल बनाए रखेगी।

Reliance Future deal
Image Source : INDIA TVReliance Future deal

इस डील के बाद भारत के रीटेल बिजनेस में रिलायंस बेताज बादशाह बन गई है। इस डील के बाद फ्यूचर ग्रुप की रीटेल और होलसेल बिजनेस रिलायंस रीटेल ऐंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (RRFLL) के अंतर्गत आ जाएगी। बता दें कि, RRFLL रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की पूर्ण रूप से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी है। RRFLL मर्जर के बाद बड़े पैमाने पर फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड में निवेश भी करेगी। वह 1200 करोड़ प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए निवेश करेगी और फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड में 6.09 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा वह 400 करोड़ इक्विटी वारंट के रूप में निवेश करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा