1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो की फुल 4G सर्विस कल होगी शुरू, मिलेगा दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट

रिलायंस जियो की फुल 4G सर्विस कल होगी शुरू, मिलेगा दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट

 Published : Sep 04, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 10:30 am IST

रिलायंस जियो की सर्विस कल से उपलब्ध होगी। कंपनी ने जल्द से जल्द 10 करोड़ ग्राहकों के लक्ष्य को हासिल करने का आक्रामक प्लान बनाया है।

रिलायंस जियो की फुल 4G सर्विस आाज होगी शुरू, मिलेगा दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट- India TV Hindi
रिलायंस जियो की फुल 4G सर्विस आाज होगी शुरू, मिलेगा दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट

नई दिल्ली। देशभर में यूजर्स को रिलायंस जियो की सर्विस आाज से उपलब्ध होगी। कंपनी ने 10 करोड़ ग्राहकों को हासिल करने के लिए आक्रामक लक्ष्य के तहत 4G आधारित हैंडसेट वाले सभी संभावित यूजर्स के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि जियो के सिम कार्ड अब बहु ब्रांड आउटलेट्स और मोबाइल फोन की दुकानों पर उपलब्ध होंगे। अभी तक ये सिर्फ रिलायंस डिजिटल के स्टोरों पर उपलब्ध थे। सूत्रों ने कहा कि देशभर में करीब दो लाख स्टोरों पर जियो के सिम उपलब्ध होंगे। इनमें वे स्थान भी शामिल हैं जहां अन्य वेंडरों के सिम बेचे जाते हैं।

कंपनी की इस पेशकश का लाभ आईफोन, शियोमी, मोटोरोला तथा लेनोवो के उन यूजर्स को मिलेगा जो तक प्रीव्यू ऑफर का हिस्सा नहीं हैं। कंपनी ने परीक्षण के चरण में ही 15 लाख ग्राहक जोड़ लिए हैं। कंपनी का लक्ष्य कम से कम समय में 10 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य हासिल करना है। इसी कड़ी में सोनी, सैन्सुई, वीडियोकॉन, एलजी, सैमसंग, माइक्रोमैक्स, पैनासोनिक, आसुस, टीसीएल, अल्काटेल, एचटीसी, विवो, जियोनी, कॉर्बन और लावा सहित 20 ब्रांड को प्रीव्यू पेशकश का हिस्सा बनाया गया। इन ब्रांड के 4जी ग्राहकों को 90 दिन की असीमित कॉल्स और हाई स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड परीक्षण उपलब्ध कराया गया है।

तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

प्रीव्यू ऑफर को आमंत्रण पेशकश के रूप में फिर से ब्रांड किया गया है। इसके तहत 5 सितंबर से 31 दिसंबर तक असीमित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उसके बाद उपभोक्ताओं को जीवन भर के लिए वॉयस (स्थानीय और एसटीडी) और रोमिंग की सुविधा नि:शुल्क देने का वादा किया गया है। साथ ही डेटा दरें भी 50 रुपए प्रति जीबी पर देने की पेशकश की गई है। इसकी मौजूदा दरें 250 रुपए जीबी के आसपास हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा