1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खुदरा महंगाई दर रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर, नवंबर में CPI 3.63 फीसदी रहा

खुदरा महंगाई दर रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर, नवंबर में CPI 3.63 फीसदी रहा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 13, 2016 06:17 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 09:43 pm IST

खुदरा महंगाई दर को लेकर राहत भरी खबर है। नवंबर में खुदरा महंगाई दर यानी CPI 3.63 फीसदी के स्‍तर पर रही। यह रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर आ गई है।

खुदरा महंगाई दर रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर, नवंबर में CPI 3.63 फीसदी रहा- India TV Hindi
खुदरा महंगाई दर रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर, नवंबर में CPI 3.63 फीसदी रहा

नई दिल्‍ली। खुदरा महंगाई दर को लेकर राहत भरी खबर है। नवंबर में खुदरा महंगाई दर यानी CPI 3.63 फीसदी के स्‍तर पर रही। यह रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर आ गई है। अक्‍टूबर में खुदरा महंगाई दर 4.2 फीसदी थी।

यह भी पढ़ें : कालाधन जमा करने वालों पर है नजर, सर्कुलेशन में आए सभी नए नोटों की ट्रैकिंग कर रहा है RBI

खाने-पीने की चीजें हुईंं सस्‍ती

  • खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर में भारी गिरावट आई है।
  • मासिक आधार पर नवंबर में खाद्य महंगाई दर 3.32 फीसदी से घटकर 2.11 फीसदी रही है।
  • मासिक आधार पर नवंबर में सब्जियों की महंगाई दर -5.74 फीसदी के मुकाबले -10.29 फीसदी रही है।
  • महीने दर महीने के आधार पर देखें तो नवंबर में ईंधन, लाइट की महंगाई दर 2.81 फीसदी से मामूली रूप घटकर 2.80 फीसदी रही है।
No

यह भी पढ़ें : New Initiative : चेकबुक पर होगा पैसे प्राप्‍त करने वाले का आधार नंबर, बैंक ऑफ इंडिया ने कर दी है शुरुआत

कपड़े और जूते भी हुए सस्‍ते

  • मासिक आधार पर नवंबर में कपड़ों, जूतों की महंगाई दर 5.24 फीसदी से घटकर 4.98 फीसदी रही है।
  • इसी तरह नवंबर में अनाजों की महंगाई दर 4.4 फीसदी से बढ़कर 4.86 फीसदी रही है।
  • महीने दर महीने आधार पर नवंबर में दुग्ध उत्पादों की महंगाई दर 4.42 फीसदी से बढ़कर 4.57 फीसदी रही है जबकि दालों की महंगाई दर 4.11 फीसदी से घटकर 0.23 फीसदी रही है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा