1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती गिरावट के बाद संभला रुपया, 9 पैसे बढ़कर 74.37 प्रति डॉलर पर बंद

शुरुआती गिरावट के बाद संभला रुपया, 9 पैसे बढ़कर 74.37 प्रति डॉलर पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 16, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 08:47 pm IST

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 95.52 हो गया। वहीं कच्चे तेल में बढ़त का रुख रहा

डॉलर के मुकाबले रुपये...- India TV Hindi
डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त Image Source : FILE

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती गिरावट से उबर गया और नौ पैसे की तेजी के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं में तेजी से रुपये को सहारा मिला। 

आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.49 के स्तर पर खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी दर्शाता 74.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 74.46 रुपये प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.28 से लेकर 74.53 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई। यानि रुपया आज के कारोबार में सिर्फ 25 पैसे के दायरे में बना रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा कि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयरों में कमजोरी के बीच शुरुआत में रुपये में गिरावट रही। लेकिन बाद में रुपये की हानि पर अंकुश लग गया। 

रुपये पर असर डालने वाले अन्य संकेतों की बात करें तो शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 396.34 अंक की हानि के साथ 60,322.37 अंक पर बंद हुआ। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 95.52 हो गया। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.69 प्रतिशत बढ़कर 82.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा