1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरकर 76.46 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरकर 76.46 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 24, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 04:12 pm IST

डॉलर में आई मजबूती से रुपये में गिरावट देखने को मिली

Rupee Vs Dollar- India TV Hindi
Rupee Vs Dollar

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में डॉलर की तेजी तथा घरेलू शेयर बाजार के गिरावट के बीच शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरकर 76.46 पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर मानी जा रही एक दवा के पहले ट्रायल में असफल होने से बाजार के सेंटीमेंट्स प्रभावित हुए हैं। आज के कारोबार में रुपया गिरावट के साथ 76.30 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 76.47 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

कारोबार के समाप्त होने पर यह अंतत: 40 पैसे की गिरावट के साथ 76.46 प्रति डॉलर पर रहा। बृहस्पतिवार को रुपया 76.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वहीं छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.31 प्रतिशत चढ़कर 100.74 पर पहुंच गया। कारोबारी इस बात से चिंतित रहे कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। जिसकी वजह सेरुपये पर दबाव देखने को मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा