1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेबी ने 16 संपत्तियां और जोड़ी, 58 प्रॉपर्टी का आरक्षित मूल्य हुआ 5,000 करोड़ रुपए

सेबी ने 16 संपत्तियां और जोड़ी, 58 प्रॉपर्टी का आरक्षित मूल्य हुआ 5,000 करोड़ रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 24, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 04:21 pm IST

सेबी ने सहारा समूह की नीलाम की जाने वाली संपत्तियों में 16 और भूखंडों को इसमें शामिल किया है। इनके लिए आरक्षित मूल्य 650 करोड़ रुपए रखा गया है।

सहारा संपत्ति नीलामी: सेबी ने 16 संपत्तियां और जोड़ीं, 58 प्रॉपर्टी का आरक्षित मूल्य हुआ 5,000 करोड़ रुपए- India TV Hindi
सहारा संपत्ति नीलामी: सेबी ने 16 संपत्तियां और जोड़ीं, 58 प्रॉपर्टी का आरक्षित मूल्य हुआ 5,000 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सहारा समूह की नीलाम की जाने वाली संपत्तियों में 16 और भूखंडों को इसमें शामिल किया है। इनके लिए आरक्षित मूल्य 650 करोड़ रुपए रखा गया है। इन संपत्तियों की नीलामी अगले महीने की जाएगी।

इस तरह संकट में फंसे समूह की नीलाम की जाने वाली संपत्तियों की संख्या 58 हो गई है, जिनका कुल आरक्षित मूल्य करीब 5,000 करोड़ रुपए बैठता है। सेबी ने आज अलग से जारी एक नोटिस में कहा कि एसबीआई कैप्स 27 जुलाई को 8 संपत्तियों की नीलामी करेगी। इनका आरक्षित मूल्य 202 करोड़ रुपए है। वहीं एचडीएफसी रियल्‍टी 21 जुलाई को 8 अन्य संपत्तियों की ई-नीलामी करेगी। इन संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 449 करोड़ रुपए है।

इसके अलावा एसबीआई कैप्स 7 जुलाई, 13 जुलाई और 20 जुलाई को तीन अन्य नीलामियों का आयोजन करेगी। वहीं एचडीएफसी रियल्‍टी 4 जुलाई, 15 जुलाई तथा 18 जुलाई को जमीन के टुकड़ों की नीलामी करेगी। दोनों कंपनियां 21-21 संपत्तियों की नीलामी करेंगे। इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 4,345 करोड़ रुपए बैठता है। सुप्रीम कोर्ट ने धन की वसूली के लिए सेबी को सहारा की संपत्तियों की नीलामी का निर्देश दिया था। सेबी ने एसबीआई कैपिटल मार्केट्स तथा एचडीएफसी रियल्‍टी को कुल 61 संपत्तियों की नीलामी को कहा है। एचडीएफसी रियल्‍टी को 31 भूखंडों की नीलामी करनी है, जिनका आरक्षित मूल्य 2,400 करोड़ रुपए है। वहीं एसबीआई कैप्स को 30 भूखंड संपत्तियों की नीलामी करनी है, जिनका आरक्षित मूल्य 4,100 करोड़ रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा