1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सहारा ने विदेशी होटलों के लिए 1.3 अरब डॉलर की बोली ठुकराई, कहा कीमत घटाने की है साजिश

सहारा ने विदेशी होटलों के लिए 1.3 अरब डॉलर की बोली ठुकराई, कहा कीमत घटाने की है साजिश

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 27, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 05:15 pm IST

सहारा समूह ने निवेशकों के एक समूह की ओर से ब्रिटेन और अमेरिका स्थित अपने तीन मशहूर होटलों के लिए 1.3 अरब डॉलर की बोली खारिज कर दी है

सहारा ने विदेशी होटलों के लिए 1.3 अरब डॉलर की बोली ठुकराई, कहा कीमत घटाने की है साजिश- India TV Hindi
सहारा ने विदेशी होटलों के लिए 1.3 अरब डॉलर की बोली ठुकराई, कहा कीमत घटाने की है साजिश

लंदन/नई दिल्‍ली। सहारा समूह ने निवेशकों के एक समूह की ओर से ब्रिटेन और अमेरिका स्थित अपने तीन मशहूर होटलों के लिए 1.3 अरब डॉलर की पेशकश खारिज कर दी है और इसे कीमत कम करने की चालाक कोशिश करार दिया है। समूह ने यह भी कहा कि यह उन अन्य बोलीकर्ताओं की धारणा को प्रभावित करने की कोशिश है, जो इन संपत्तियों के लिए ज्यादा ऊंची बोली लगा रहे हैं।

ब्रिटेन की कंपनी जसदेव सग्गर के नेतृत्व वाली 3 एसोसिएट्स की अगुवाई में निजी संपत्ति प्रबंधन सलाहकार कंपनियों  के एक समूह की ओर से आई ताजा पेशकश पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सहारा समूह ने कहा कि यह कुछ गलत लोगों की ओर से गलत मंशा से और बिना गंभीरता के की गई कोशिश है। 3 एसोसिएट्स की पेशकश के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सहारा के प्रवक्ता ने कहा, उक्त प्रस्ताव आधारहीन है। यह परिसंपत्तियों के बाजार मूल्य से काफी कम दर पर न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने की चालाक कोशिश है ताकि इनका बाजार खराब किया जा सके और वास्तविक बोलीकर्ताओं की धारणा को प्रभावित किया जा सके, जो बाजार मूल्य पर बोली लगा रहे हैं और वह काफी ऊंचा है।

बैंकों ने देश भर में शुरू की सहारा की जमीनों की नीलामी, जानिए कहां-कहां बिकेगी संपत्ति

सहारा द्वारा बोली खारिज किए जाने के संबंध में प्रतिक्रिया मांगने पर 3एसोसिएट्स के प्रबंध निदेशक, सग्गर ने कहा, हमने प्रक्रिया का पालन किया है और नियमों का अनुपालन करते हुए बोली सौंपी है। यदि बोली खारिज की गई है तो उन्हें इसकी जानकारी देने की वही प्रक्रिया अपनानी चाहिए। इससे पहले सग्गर ने कहा था उनकी पेशकश बहुत आकर्षक है और यह उनके लिए दीर्घकालिक निवेश का मौका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा