1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SAIL कोलकाता डिवीजन मुख्यालय को कर सकता है ‘‘बंद’’, कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा

SAIL कोलकाता डिवीजन मुख्यालय को कर सकता है ‘‘बंद’’, कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 13, 2021 09:10 am IST,  Updated : Jun 13, 2021 09:10 am IST

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (सेल) कोलकाता में अपने कच्चे माल के डिवीजन मुख्यालय को कभी भी ‘‘बंद’’ कर सकता है। यह जानकारी सूत्रों ने शनिवार को दी।

SAIL कोलकाता डिवीजन मुख्यालय को कर सकता है ‘‘बंद’’, कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा- India TV Hindi
SAIL कोलकाता डिवीजन मुख्यालय को कर सकता है ‘‘बंद’’, कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा Image Source : SAIL

कोलकाता: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (सेल) कोलकाता में अपने कच्चे माल के डिवीजन मुख्यालय को कभी भी ‘‘बंद’’ कर सकता है। यह जानकारी सूत्रों ने शनिवार को दी। यह निर्णय इकाई से जुड़े संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका होगा। हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है। सूत्रों ने कहा, ‘‘कंपनी के बोर्ड ने कोलकाता में डिवीजन मुख्यालय को बंद करने और अपनी खानों का नियंत्रण उनके स्थान के आधार पर राउरकेला स्टील प्लांट (ओडिशा) और बोकारो स्टील प्लांट (झारखंड) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।’’

सूत्रों के अनुसार ओडिशा में स्थित सेल की खदानें राउरकेला स्टील प्लांट के प्रशासनिक नियंत्रण में आएंगी जबकि झारखंड की खदानें बोकारो स्टील प्लांट के अधिकार क्षेत्र में आएंगी। इस कदम से प्रमुख स्टील कंपनी को सालाना लगभग 40 करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है। 

सूत्रों ने बताया कि कोलकाता स्थित डिवीजन मुख्यालय में गैर-संविदात्मक कर्मचारियों को राउरकेला और बोकारो में स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि संविदा कर्मचारियों की नौकरी को झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार संविदा कर्मचारियों के एक वर्ग ने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए सेल अध्यक्ष सोमा मंडल से संपर्क किया था। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप की भी मांग की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा