1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खुशखबरी! सलमान खान आएंगे जेल से बाहर, डूबने से बच गए 600 करोड़ रुपए

खुशखबरी! सलमान खान आएंगे जेल से बाहर, डूबने से बच गए 600 करोड़ रुपए

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 07, 2018 03:00 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 03:15 pm IST

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की जेल में बंद सुपरस्‍टार सलमान खान को आज जमानत मिल गई। सलमान को जमानत मिलने की खबर के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्‍ट्री में खुशी की लहर छा गई।

salman khan - India TV Hindi
salman khan  

नई दिल्‍ली। काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की जेल में बंद सुपरस्‍टार सलमान खान को आज जोधपुर सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई। सेशन कोर्ट ने 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी है। सलमान को जमानत मिलने की खबर के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्‍ट्री के साथ ही साथ उनके लाखों प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर छा गई। क्‍योंकि इस समय सलमान खान पर तकरीबन 600 करोड़ रुपए लगा हुआ है, जो डूबने से बच गया। सलमान खान को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल को जोधपुर की एक अदालत ने 5 साल कैद की सजा सुनाई है। सलमान पिछले दो दिनों से जोधपुर की जेल में बंद थे।

बॉलीवुड के ट्रेड एनालिस्‍ट का कहना है कि सलमान खान पर इंडस्‍ट्री में 400 से 600 करोड़ रुपए लगे हुए हैं और कोई भी नकारात्‍मक फैसला तीन बड़ी फि‍ल्‍मों को प्रभावित करता। 53 साल के सलमान रेस-3 की शूटिंग के बीच में थे लेकिन अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि उनका काम पूरा हो चुका है या नहीं, इस फि‍ल्‍म को रेमो डीसूजा निर्देशित कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा ने कहा कि रेस3 के लिए जो भी काम शेष बचा है उसे जल्‍द ही पूरा किया जाएगा क्‍योंकि इस फ‍िल्‍म को जून में रिलीज किया जाना है।

किक2, दबंग3 और भारत अभी शुरू होनी हैं इसलिए इनमें ज्‍यादा वित्‍तीय नुकसान होने की संभावना नहीं है। यह इंडस्‍ट्री और कारोबार के लिए एक बड़ा नुकसान है क्‍योंकि सलमान एक बड़े स्‍टार हैं जो किसी भी फि‍ल्‍म की बड़ी सफलता की गारंटी भी हैं। नहाटा ने बताया कि रेस3 के लिए सलमान को 125 से 150 करोड़ रुपए दिए गए हैं। अन्‍य फि‍ल्‍मों के लिए, पैसा नहीं बल्कि समय ज्‍यादा बर्बाद होगा। वह कोई भी नई फि‍ल्‍म शुरू नहीं कर पाएंगे इसलिए ये सारी फि‍ल्‍म अटक जाएंगी। ट्रेड एनालिस्‍ट गिरीश वानखेड़े ने भी कहा कि सलमान बहुत अधिक लाभ की गारंटी हैं ऐसे में यह इंडस्‍ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। सलमान के खाते में एक के बाद एक कई ब्‍लॉकबस्‍टर फि‍ल्‍में देने का रिकॉर्ड है। 

वानखेड़े ने कहा कि उनकी सभी फि‍ल्‍में कम से कम 200 करोड़ रुपए का कारोबार करती हैं। तीन फ‍िल्‍मों के बारे में पहले ही घोषणा की जा चुकी है। रेस3 ईद पर रिलीज होने वाली बड़ी फि‍ल्‍म है। इसलिए सलमान की वजह से बॉक्‍स ऑफि‍स पर 600 करोड़ रुपए का दांव लगा हुआ है। ट्रेड एनालिस्‍टों का मानना है कि फि‍ल्‍मों के अलावा सलान के विज्ञापन सौदे और टीवी कार्यक्रम पर भी नकारात्‍मक असर पड़ेगा। 

ट्रेड एनालिस्‍ट अमोद मेहरा का कहना है कि इस समय सलमान पर 400 करोड़ रुपए लगा हुआ है, जिसमें 150 करोड़ रुपए रेस3 की फीस और भारत, दंबग3 आदि फि‍ल्‍मों के साइनिंग एमाउंट और राइट्स शा‍मिल हैं। इसके अलावा टीवी शो दस का दम और टीवी विज्ञापन की भी फीस इसमें सम्मिलित है। मेहरा ने कहा कि रेस3 लगभग पूरी हो चुकी है, केवल डबिंग का काम बचा है इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी भी फैसले से इस फि‍ल्‍म पर कोई बुरा असर पड़ेगा, हालांकि अन्‍य फि‍ल्‍में अभी केवल घोषित हुई हैं इन पर काम शुरू नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा