1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तेल पर निर्भरता कम करने के लिए सउदी अरब पकड़ेगा नया आर्थिक रास्ता

तेल पर निर्भरता कम करने के लिए सउदी अरब पकड़ेगा नया आर्थिक रास्ता

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 07, 2016 08:42 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 08:42 pm IST

सउदी अरब ने देश को कच्चे तेल आधारित अर्थव्यवस्था की राह से निकाल कर औद्योगिक विविधीकरण के विस्तार की एक महत्वाकांक्षी सुधार योजना शुरु करेगा।

तेल पर निर्भरता कम करने के लिए सऊदी अरब ने कसी कमर, सुधार योजना की घोषणा की- India TV Hindi
तेल पर निर्भरता कम करने के लिए सऊदी अरब ने कसी कमर, सुधार योजना की घोषणा की

नई दिल्ली। सउदी अरब ने देश को कच्चे तेल आधारित अर्थव्यवस्था की राह से निकाल कर औद्योगिक विविधीकरण और निजी क्षेत्र के विस्तार की एक महत्वाकांक्षी सुधार योजना घोषित की जिसमें पहली बार कुछ ठोस लक्ष्य तय किए गए हैं।

जेद्दाह में अधिकारियौं ने इन योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि वर्ष 2020 तक लगभग साढ़े चार लाख गैर-सरकारी नौकरियां पैदा की जाएंगी। इसके अलावा गैर तेल आधारित राजस्व को बढ़ाने के साथ ही मजदूरी की सरकारी दरों को कम किया जाएगा। सउदी के मंत्रिमंडल ने नेशनल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोगाम के बारे में बताया जो कि सउदी विजन 2030 का हिस्सा है। ये सुधार सउदी के शाह सलमान के 30 वर्षीय बेटे नायब शहजादा मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में लागू किए जाएंगे।

इन सुधारों को लागू करने का लक्ष्य विश्व के इस सबसे बड़े तेल निर्यातक देश को सरकार के नियंत्रण वाली अर्थव्यवस्था से मजबूत निजी क्षेत्र वाली अर्थव्यवस्था बनाना है और इसके लिए बड़े पैमाने पर विविधतापूर्ण औद्योगीकरण और बड़े अंतरराष्ट्रीय पर ध्यान देने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय कायाकल्प कार्यक्रम (एनटीपी) कहा गया है और इसके लिए पांच साल के लक्ष्य तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Report: ऑस्ट्रेलिया में पेट्रोल की कीमत 17 साल में सबसे कम, भारत में कब होगा ऐसा?

यह भी पढ़ें- Service Blocked: सऊदी अरब ने फेसबुक के मैसेंजर सर्विस को किया ब्लॉक, नियम नहीं मानने का लगाया आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा