1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ने दी अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात, तुरंत पैसे भेजने के लिए IMPS शुल्‍क में की 80 प्रतिशत तक कटौती

SBI ने दी अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात, तुरंत पैसे भेजने के लिए IMPS शुल्‍क में की 80 प्रतिशत तक कटौती

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 25, 2017 12:45 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 12:48 pm IST

IMPS यानि इमिडिएट पेमेंट सर्विस के जरिए इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 24 घंटे और सातो दिन कभी भी किसी भी समय पैसा ट्रांस्फर कर सकते हैं।

SBI ने दी अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात, तुरंत पैसे भेजने के लिए IMPS शुल्‍क में की 80 प्रतिशत तक कटौती- India TV Hindi
SBI ने दी अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात, तुरंत पैसे भेजने के लिए IMPS शुल्‍क में की 80 प्रतिशत तक कटौती

नई दिल्ली। सार्वज‍निक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को दिवाली के बाद एक बड़ी सौगात दी है। बैंक ने इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को IMPS शुल्‍क में छूट का ऐलान किया है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक IMPS शुल्‍क में 80 फीसदी की कटौती की गई है, यह कटौती 15 अक्टूबर से लागू हो चुकी है।

IMPS यानि इमीडिएट पेमेंट सर्विस की सुविधा के जरिए इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 24 घंटे और सातों दिन कभी भी किसी भी समय पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। सामान्य इंटरनेट बैंकिंग सिर्फ बैंकिंग के घंटों तक ही सीमित होती है लेकिन IMPS सेवा छुट्टी के दिन या फिर दिन रात कभी भी इस्तेमाल की जा सकती है। बैंक ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए IMPS चार्जेज में ये कटौती की है।

बैंक के मुताबिक IMPS सुविधा के तहत 1,000 रुपए तक का फंड ट्रांस्फर करने में किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा, जबकि 1,001 से 10,000 रुपए का फंड ट्रांस्फर करन में अब सिर्फ 1 रुपए शुल्क चुकाना होगा। 10,0001 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक का फंड ट्रांस्फर करने पर महज 2 रुपए का शुल्क लगेगा और 1,00,001 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का फंड ट्रांस्फर करन पर सिर्फ 3 रुपए शुल्क चुकाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: प्रॉविडेंट फंड पर दिसंबर तिमाही में मिलेगा 7.8% ब्याज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा