1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI AGM Meeting: एसबीआई 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस से करेगा वार्षिक आम बैठक

SBI AGM Meeting: एसबीआई 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस से करेगा वार्षिक आम बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 02:29 pm IST

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करेगा।

SBI to hold virtual annual general meeting on Jun 17- India TV Hindi
SBI to hold virtual annual general meeting on Jun 17 Image Source : PTI । FILE PHOTO

मुंबई। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करेगा। बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 संकट को देखते हुए यह निर्णय किया है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अप्रैल में कंपनियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करने की अनुमति दे दी थी।

एसबीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न हितधारकों के अनुरोध के बाद यह निर्णय किया गया है। बैठक 17 जून को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। बैंक ने कहा है, ‘‘शेयरधारकों को चार निदेशकों को चुनने के लिये ई-मत की अनुमति होगी। यह निदेशक पांच उम्मीदवारों की सूची में से चयनित किये जायेंगे। यह प्रक्रिया एसबीआई कानून और एसबीआई जनरल रेगुलेशंस 1955 के तहत होगी।’’

बैंक ने कहा है कि सभी पक्षों की बेहतरी और लॉकडाउन के तहत लागू प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुये पिछले कुछ माह से वह प्रमुख कार्यक्रमों में लोगों की भौतिक रूप से उपस्थिति से बच रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा