1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय की बढ़ाई पैरोल, 7 अप्रैल तक जमा कराने होंगे 5092 करोड़ रुपए नहीं तो जाएंगे जेल

सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय की बढ़ाई पैरोल, 7 अप्रैल तक जमा कराने होंगे 5092 करोड़ रुपए नहीं तो जाएंगे जेल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 28, 2017 05:13 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 05:20 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप को निर्देश दिया कि अपने मुखिया सुब्रत रॉय की जमानत के लिए उसे 5092.6 करोड रूपए सात अप्रैल तक जमा कराने होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय की बढ़ाई पैरोल, 7 अप्रैल तक जमा कराने होंगे 5092 करोड़ रुपए नहीं तो जाएंगे जेल- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय की बढ़ाई पैरोल, 7 अप्रैल तक जमा कराने होंगे 5092 करोड़ रुपए नहीं तो जाएंगे जेल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप को निर्देश दिया कि अपने मुखिया सुब्रत रॉय सहारा की जमानत के लिए उसे 5092.6 करोड रूपए सात अप्रैल तक जमा कराने होंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने सहारा की पैरोल 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने अमेरिकी होटल में सहारा की हिस्सेदारी खरदीने के इच्छुक पक्ष से 10 अप्रैल तक अदालत की रजिस्ट्री में 750 करोड रूपए जमा कराने के लिए भी कहा है।

गौरतलब है कि सहारा से 14799 करोड़ रुपए की रिकवरी की जानी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सहारा ग्रुप से उसकी प्रॉपर्टी की लिस्ट मांगी थी, ताकि उन्हें नीलाम किया जा सके। इसके बाद सहारा ने 15 प्रॉपर्टी की लिस्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी।

कोर्ट ने एम्बी वैली को अटैच करने का दिया था आदेश

  • लोनावाला के पास स्थित एम्बी वैली को भी अटैच करने का ऑर्डर दिया था।
  • एम्बी वैली की कीमत करीब 39,000 करोड़ रुपए है।
  • 600 करोड़ रुपए जमा करने पर कोर्ट ने रॉय की पैरोल बढ़ाई गई थी।

जेल और बेल की पूरी कहानी

  • सुब्रत रॉय 4 मार्च 2014 को जेल गए थे।
  • इसके बाद 6 मई 2016 को उनकी मां की मौत हो गई थी।
  • उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें पोल दी गई थी।
  • रॉय की पैरोल तभी से बढ़ती रही है।

ढाई साल में सहारा ने लौटाए इतने रुपए

  • पिछली सुनवाई के दौरान सुब्रत रॉय के वकील ने कोर्ट से कहा था कि ढाई साल में सहारा इन्वेस्टर्स के 11000 करोड़ रुपए लौटा चुकी है।
  •  सुप्रीम कोर्ट ने पहले रॉय को 1000 करोड़ रुपए दो महीने में सेबी को लौटाने को कहा था।
  • बाद में कोर्ट ने यह रकम कम कर दी और कहा कि 6 फरवरी तक उन्हें 600 करोड़ रुपए जमा कराने होंगे।
  • कोर्ट ने कहा था कि 6 फरवरी तक रकम जमा नहीं कराई तो रॉय को जेल जाना होगा। उनकी 87 प्रॉपर्टीज भी नीलाम की जाएंगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा