1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्‍स 17 माह बाद पहुंचा 29,000 के पार, निफ्टी 34 अंक उछलकर 8,952 पर हुआ बंद

सेंसेक्‍स 17 माह बाद पहुंचा 29,000 के पार, निफ्टी 34 अंक उछलकर 8,952 पर हुआ बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 08, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 04:45 pm IST

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 17 माह बाद 29,000 के स्‍तर को पार करने में सफल हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स 118.92 अंक चढ़कर 29,045.28 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्‍स 17 माह बाद पहुंचा 29,000 के पार, निफ्टी 34 अंक उछलकर 8,952 पर हुआ बंद- India TV Hindi
सेंसेक्‍स 17 माह बाद पहुंचा 29,000 के पार, निफ्टी 34 अंक उछलकर 8,952 पर हुआ बंद

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 17 माह बाद 29,000 के स्‍तर को पार करने में सफल हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स गुरुवार को 118.92 अंक चढ़कर 29,045.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34.55 अंकों की तेजी के साथ 8,952.50 अंक पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.1 अंकों की तेजी के साथ 28,929.46 पर खुला और 118.92 अंकों या 0.41 फीसदी तेजी के साथ 29,045.28 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,077.28 के ऊपरी और 28,854.56 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 2.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,915.50 पर खुला और 34.55 अंकों या 0.39 फीसदी तेजी के साथ 8,952.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,960.35 के ऊपरी और 8,896.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 19.90 अंकों की तेजी के साथ 13,479.37 पर और स्मॉलकैप 105.95 अंकों की तेजी के साथ 12,922.41 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.03 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.20 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.19 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.19 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.00 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के 4 शेयरों सूचना प्रौद्योगिकी (2.49 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.81 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.05 फीसदी) और बैंकिंग (0.04 फीसदी) में गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा