1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रदूषण कम करने के लिए 15 साल पुराने वाहन प्रतिबंधित किए जाएं: सियाम

प्रदूषण कम करने के लिए 15 साल पुराने वाहन प्रतिबंधित किए जाएं: सियाम

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 07, 2017 12:57 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 12:57 pm IST

सियाम ने सरकार से कहा है कि देशभर में ऐसे पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह कानून लेकर आए ताकि प्रदूषण पर काबू किया जा सके

प्रदूषण कम करने के लिए 15 साल पुराने वाहन प्रतिबंधित किए जाएं: सियाम- India TV Hindi
प्रदूषण कम करने के लिए 15 साल पुराने वाहन प्रतिबंधित किए जाएं: सियाम

नई दिल्ली। वाहन विनिर्माताओं के औद्योगिक संगठन सियाम (SIAM) ने सरकार से देश में 15 साल पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है ताकि प्रदूषण के स्तर में कमी लायी जा सके। सियाम ने सरकार से कहा है कि देशभर में ऐसे पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह कानून लेकर आए। सियाम के अध्यक्ष विनोद के दसारी ने यहां कहा, वाहन उद्योग प्रदूषण कम करने के लिए बहुत कुछ कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानकों की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदूषण कम करने के प्रयासों के क्रम में ही हमारा सरकार से आग्रह है कि वह 15 साल से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाए। सियाम के वार्षिकी सम्मेलन में बोलते हुए दसारी ने कहा कि उन्होंने सरकार से एक राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड बनाने और डिजाइन क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है जो मेक इन इंडिया कार्यक्रम में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग की नीतियों में हालिया परिवर्तनों के चलते यह उद्योग इस समय कई बाधाओं से जूझा रहा है। उन्होंने कहा कि हर विकसित देश में एक मजबूत वाहन उद्योग होता है और भारत को भी इस बारे में सोचना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा