1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक हफ्ते में चांदी हुई 3170 रुपए महंगी, 10 ग्राम सोने की कीमत पहुंची 30,550 रुपए

एक हफ्ते में चांदी हुई 3170 रुपए महंगी, 10 ग्राम सोने की कीमत पहुंची 30,550 रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 03, 2016 01:32 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 01:34 pm IST

इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का बनाने वालों की मजबूत मांग और विदेशों में मजबूती के रूख के कारण पिछले हफ्ते चांदी की कीमत 3,170 रुपए की जोरदार दर्ज की गई।

Shining Metals: एक हफ्ते में चांदी हुई 3170 रुपए महंगी, 10 ग्राम सोने की कीमत पहुंची 30,550 रुपए- India TV Hindi
Shining Metals: एक हफ्ते में चांदी हुई 3170 रुपए महंगी, 10 ग्राम सोने की कीमत पहुंची 30,550 रुपए

नई दिल्ली। इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का बनाने वालों की मजबूत मांग और विदेशों में मजबूती के रूख के कारण पिछले हफ्ते चांदी की कीमत 3,170 रुपए की जोरदार दर्ज की गई। इसके कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी दो साल के उच्च स्तर 45,560 रुपए प्रति किलो के स्तर पर जा पहुंची। सोने की कीमतों में भी तेजी का रूख दिखाई दिया। सोना पिछले हफ्ते 150 रुपए महंगा होकर 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

कारोबारियों के मुताबिक ब्रिटेन के जनमत सर्वेक्षण में यूरोपीय संघ को छोड़ने का फैसला आने के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि दुनिया भर के केन्द्रीय बैंक अपनी अर्थव्यवस्था को समर्थन देना जारी रखेंगे। इस स्थिति के कारण विदेशी बाजारों में मजबूती के रख के कारण भी यहां कारोबारी धारणा में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी सप्ताहांत में 19.58 डॉलर प्रति औंस हो गया जो अगस्त 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं सोना तेजी के साथ 1,339 डॉलर प्रति औंस हो गया।

No

दिल्ली में चांदी तैयार के भाव नित प्रतिदिन की लिवाली और विदेशों में मजबूती के रूख के कारण 3,170 रुपए की जोरदार तेजी के साथ सप्ताहांत में दो वर्ष के उच्चतम स्तर 45,560 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। यह स्तर इससे पूर्व 14 जुलाई, 2014 को देखने को मिला था जब इसकी कीमत 45,600 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। इसी प्रकार से चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव सप्ताहांत में 3,050 रुपए की तेजी के साथ 45,200 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। चांदी की ही तरह इसके सिक्कों के भाव 2,000 रुपए तक की तेजी के साथ लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए। वहीं 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150- 150 रुपए की तेजी के साथ सप्ताहांत में क्रमश: 30,550 रुपए और 30,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा