1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तेलंगना में दिखने लगा मंदी का असर, राज्‍य सरकार ने अपना बजट 20 प्रतिशत घटाया

तेलंगना में दिखने लगा मंदी का असर, राज्‍य सरकार ने अपना बजट 20 प्रतिशत घटाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 09, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 05:02 pm IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारी गिरावट है। सभी प्रमुख क्षेत्रों में गिरावट हो रही है। राजस्व में गिरावट आई है।

Slowdown hits Telangana, Budget slashed by 20Pc - India TV Hindi
Slowdown hits Telangana, Budget slashed by 20Pc Image Source : SLOWDOWN HITS TELANGANA

हैदराबाद। आर्थिक सुस्ती के परिणामस्वरूप राजस्व में हुई कमी से तेलंगाना प्रभावित है। इसके कारण राज्य ने सोमवार को वित्‍त वर्ष 2019-20 के बजट में करीब 20 प्रतिशत की कटौती की है। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने फरवरी में प्रस्तुत किए गए 1,82,017 करोड़ रुपए के लेखानुदान से कम का 1,46,492 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

राज्य विधानसभा में अपने बजट भाषण में राव ने कहा कि मंदी ने सभी क्षेत्रों पर असर डाला है। बजट में 1,11,055 करोड़ रुपए का राजस्व व्यय व 17,274 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय शामिल है।

राज्य ने 24,081 करोड़ रुपए का राजकोषीय घाटा व 2,044 करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष होने का अनुमान लगाया है। केसीआर के नाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को बजट अनुमानों को संशोधित करना है, ऐसा बीते कुछ महीनों में मंदी के असर के कारण करना होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि मैं सदन में 2019-20 के लिए राज्य बजट प्रस्तुत कर रहा हूं, जब केंद्र व राज्य गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं। हमें इस तरह के मुश्किल समय में सावधानीपूर्वक व एहतियात के साथ कदम बढ़ाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारी गिरावट है। सभी प्रमुख क्षेत्रों में गिरावट हो रही है। राजस्व में गिरावट आई है। देश की आर्थिक स्थिति का भी राज्य पर असर पड़ रहा है। सरकार ने परिदृश्य व जमीनी हकीकत में बदलाव को ध्यान में रखते हुए बजट को व्यवस्थित करने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा