1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ये हैं देश की 10 सबसे धनी महिलाएं, गोदरेज ग्रुप की स्मिता कृष्णा पहले स्थान पर

ये हैं देश की 10 सबसे धनी महिलाएं, गोदरेज ग्रुप की स्मिता कृष्णा पहले स्थान पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 14, 2018 08:45 am IST,  Updated : Aug 14, 2018 08:49 am IST

इस सूचि में गोदरेज की स्मिता कृष्णा इस सूची में 37,570 करोड़ रुपए की संपदा के साथ शीर्ष पर हैं। कृष्णा गोदरेज इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल हैं

Smitha V Chrisna is richest woman in India- India TV Hindi
Smitha V Chrisna is richest woman in India

मुंबई गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा, एचसीएल रोशनी नडार और बेनेट कोलमेन की इंदु जैन देश की दस सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं। कोटक वेल्थ और हुरुन रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष दस सबसे अमीर महिलाओं की सूची के लिए संपत्ति की सीमा 8,000 करोड़ रुपए रखी गई थी। इस सूचि में गोदरेज की स्मिता कृष्णा इस सूची में 37,570 करोड़ रुपए की संपदा के साथ शीर्ष पर हैं। कृष्णा गोदरेज इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर रोशनी नडार और तीसरे पर इंदु जैन

उनके बाद एचसीएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक रोशनी नडार का नंबर आता है। कंपनी के संस्थापक शिव नडार की पुत्री रोशनी की संपत्तियां 30,200 करोड़ रुपए आंकी गई है। टाइम्स समूह की चेयरपर्सन इंदु जैन 26,240 करोड़ रुपए की संपत्तियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक बेनेट कोलमेन एंड कंपनी की चेयरपर्सन हैं।

बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ चौथे नंबर पर

बायोकॉन की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ 24,790 करोड़ रुपए की संपत्तियों के साथ चौथे स्थान पर हैं। शिव नडार की पत्नी किरण नडार 20,120 करोड़ रुपए की संपदा के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वह शिव नडार फाउंडेशन की न्यासी भी हैं। लीना गांधी तिवाही 10,730 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठे, संगीता जिंदल (10,450 करोड़ रुपए) सातवें और जयश्री उल्लाल (9,490 करोड़ रुपए) आठवें स्थान पर हैं।

लिस्ट में 1000 करोड़ से ऊपर की संपत्ति वाली 100 महिलाएं

अनु आगा 8,550 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ नौवें और श्रद्धा अग्रवाल 8,200 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं। इस रिपोर्ट में देश की 100 सबसे अधिक अमीर महिलाओं को शामिल किया गया है। सूची में शामिल महिलाओं की औसत संपत्ति 4,000 करोड़ रुपए है। सूची में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपदा वाली महिलाओं को स्थान दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा