1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फॉर्च्यून 500 सूची में शामिल हुईं सात भारतीय कंपनियां, मुकेश अंबानी की RIL 53वें स्थान पर

फॉर्च्यून 500 सूची में शामिल हुईं सात भारतीय कंपनियां, मुकेश अंबानी की RIL 53वें स्थान पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2018 08:07 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 08:07 pm IST

अमेरिकी पत्रिका फॉर्च्यून की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से शीर्ष 500 कंपनियों की 2018 सूची में सात भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है, जिसमें सरकारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) भारत की शीर्ष रैंकिंग कंपनी के रूप में शामिल है, तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपनी स्थिति सुधारी है।

Mukesh Ambani- India TV Hindi
Mukesh Ambani

नई दिल्ली। अमेरिकी पत्रिका फॉर्च्यून की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से शीर्ष 500 कंपनियों की 2018 सूची में सात भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है, जिसमें सरकारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) भारत की शीर्ष रैंकिंग कंपनी के रूप में शामिल है, तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपनी स्थिति सुधारी है। अमेरिकी खुदरा दिग्गज वालमार्ट इस सूची में शीर्ष पर है, जबकि भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल पिछले साल 168वें स्थान से बढ़कर 137वें स्थान पर रहा।

फॉर्च्यून ने कहा कि दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों ने 2017 में 19,000 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया तथा इस साल फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों ने कुल 6.77 करोड़ लोगों को रोजगार दिया और हमारी उपस्थिति 33 देशों में है।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी आरआईएल का मुख्य कारोबार तेल और गैस है, हालांकि कंपनी रिलायंस जियो के माध्यम से दूरसंचार क्षेत्र भी कारोबार करती है। यह भारत की शीर्ष निजी कंपनी है, जो इस सूची में शामिल थी। कंपनी इस साल 53 स्थानों के सुधार के सात 148वें नंबर पर रही, जबकि पिछले साल यह 203 वें नंबर पर थी।

सरकारी तेल और प्राकृतिक गैस कॉर्प (ओएनजीसी) का नाम 2017 की सूची में नहीं था, लेकिन इस साल कंपनी फोर्ब्स 500 सूची में 197वें स्थान पर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा