1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्रेन के देर होने पर यात्रियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना, 1000 से अधिक ट्रेनों के लिए शुरू हुई यह सुविधा

ट्रेन के देर होने पर यात्रियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना, 1000 से अधिक ट्रेनों के लिए शुरू हुई यह सुविधा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 04, 2018 09:02 am IST,  Updated : Jan 04, 2018 09:02 am IST

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन खुलने में एक घंटे से अधिक देरी होने पर मैसेज भेजकर सूचित करने की सेवा का विस्तार बुधवार से 1,000 से ज्यादा प्रीमियम और सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में किया गया है।

Train at Platform- India TV Hindi
Train at Platform

नई दिल्ली रेलवे ने एसएमएस अलर्ट सर्विस का 1,000 से ज्यादा ट्रेनों में विस्तार किया है, जिनमें प्रीमियम और सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है। इस सेवा के तहत ट्रेन के खुलने में एक घंटे से अधिक की देर होने पर यात्रियों को एसएमएस से सूचना भेजी जाती है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन खुलने में एक घंटे से अधिक देरी होने पर मैसेज भेजकर सूचित करने की सेवा का विस्तार बुधवार से 1,000 से ज्यादा प्रीमियम और सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में किया गया है।

उन्होंने कहा यह एसएमएस सेवा 4 नवंबर 2017 से शुरू हुई थी, जो अभी राजधानी, शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों तक ही सीमित थी। इसके अलावा यह एसएमएस केवल उन यात्रियों को भेजा जाता था, जो मूल स्टेशन (ट्रेन के शुरू होने के स्टेशन) से अपनी यात्रा की शुरुआत करते थे। उन्होंने कहा कि अब ट्रेन के रूट के किसी भी स्टेशन से सवार होने वाले सभी यात्रियों को यह सेवा मिलेगी।

इस सेवा को रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) ने विकसित किया है, जो रेलवे की सूचना प्रौद्योगिकी इकाई है। इस एसएमएस सेवा को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा माना जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एसएमएस सुविधा को हासिल करने के लिए वे रिजर्वेशन की पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा