1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब ईकॉमर्स कंपनी बेचेगी फ्लाइट और बस का टिकट, देश में पहली बार स्‍नैपडील ने शुरू की सर्विस

अब ईकॉमर्स कंपनी बेचेगी फ्लाइट और बस का टिकट, देश में पहली बार स्‍नैपडील ने शुरू की सर्विस

 Published : Jul 04, 2016 08:21 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 08:21 pm IST

देश की प्रमुख ईकॉमर्स कंपनी स्नैपडील पर अब प्रोडक्‍ट के अलावा आप बस या फ्लाई की टिकट भी बुक करा सकते हैं।

अब ईकॉमर्स कंपनियां बेचेगी फ्लाइट और बस का टिकट, देश में पहली बार Snapdeal ने शुरू की सर्विस- India TV Hindi
अब ईकॉमर्स कंपनियां बेचेगी फ्लाइट और बस का टिकट, देश में पहली बार Snapdeal ने शुरू की सर्विस

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख ईकॉमर्स कंपनी स्नैपडील पर अब प्रोडक्‍ट के अलावा आप बस या फ्लाई की टिकट भी बुक करा सकते हैं। कंपनी ने आज हवाई व बस टिकट बुकिंग तथा खाने के लिए आर्डर करने जैसी आनलाइन सेवाओं के क्षेत्र में उतरने की घोषणा की। इस तरह से स्नैपडील इस तरह की सेवाओं की पेशकश करने वाली पहली ईकामर्स कंपनी बन गई है।

स्नैपडील के सह संस्थापक रोहित बंसल ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अनुसार आनलाइन सेवाओं का उद्योग 2020 तक 100 अरब डालर का हो सकता है यह भारत में वाणिज्य के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने स्नैपडील पर उक्त सेवाओं की शुरआत को बड़ा कदम बताया है। स्नैपडील ने इसके लिए जोमातो, क्लीयरट्रिप, अर्बनक्लैप व रेडबस आदि से गठजोड़ किया है। नयी सेवाओं के तहत स्नैपडील के जरिए हवाई व बस यात्रा के लिए टिकट बुकिंग, होटल रिजर्वेशन के साथ साथ खाने के लिए आर्डर किया जा सकेगा।

DIPP की ई-कॉमर्स में FDI संबंधी निर्देशों को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पेवर्ल्‍ड ग्रामीण उपभोक्ताओं को देगा ऑनलाइन खरीदारी का अवसर, अमेजन के वितरकों की संख्‍या 250% बढ़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा