1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना की दूसरी लहर के बीच किसानों को बड़ी राहत, ट्रैक्टरों पर वारंटी दो महीने बढ़ी

कोरोना की दूसरी लहर के बीच किसानों को बड़ी राहत, ट्रैक्टरों पर वारंटी दो महीने बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 28, 2021 03:50 pm IST,  Updated : May 28, 2021 03:50 pm IST

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अपने ट्रैक्टरों पर प्राथमिक वारंटी दो महीने बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है

कोरोना की दूसरी लहर के...- India TV Hindi
कोरोना की दूसरी लहर के बीच किसानों को बड़ी राहत, ट्रैक्टरों पर वारंटी दो महीने बढ़ी Image Source : FILE

मुंबई। सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अपने ट्रैक्टरों पर प्राथमिक वारंटी दो महीने बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है, जिसका कारण कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन और स्थानीय प्रतिबंध हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, सभी ग्राहक जिनकी प्राथमिक ट्रैक्टर वारंटी एक मई और 30 जून की अवधि के दौरान समाप्त हो रही है, उन्हें महामारी की वजह से बाजारों में आवाजाही की चुनौतियों के कारण, वारंटी की समाप्ति की तारीख से दो महीने का विस्तार मिलेगा। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य उन ग्राहकों को राहत देना है, जो दैनिक जीवन यापन के लिए ट्रैक्टरों पर निर्भर है। सोनालिका समूह के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा, “हम समझते हैं कि इन अभूतपूर्व समय में राज्यवार लॉकडाउन और स्थानीय प्रतिबंध लागू होने के कारण आवाजाही काफी सीमित है। हम अपने सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए प्राथमिक वारंटी अवधि को दो महीने के लिए बढ़ा रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा