जोहान्सबर्ग। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था दक्षिण अफ्रीका मंदी की गिरफ्त में आ गई है। दक्षिण अफ्रीका की विकास दर में पिछली दो तिमाही से गिरावट दर्ज की जा रही है, यह इस बात की पुष्टि करता है कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई है।
फिच और स्टैंडर्ड एंड पुअर्स जैसी कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने दक्षिण अफ्रीका की रेटिंग घटा दी है और देश के सरकार के बांडों को निवेश श्रेणी से भी नीचे की कोटि में रख दिया है।