1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. #Monsoon2017 : मुंबई में शुरू हुई मानसूनी बारिश, IMD के अनुसार जल्‍द ही उत्‍तर भारत में भी बरसेंगे बादल

#Monsoon2017 : मुंबई में शुरू हुई मानसूनी बारिश, IMD के अनुसार जल्‍द ही उत्‍तर भारत में भी बरसेंगे बादल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 11, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 11:48 am IST

दक्षिण पश्चिम मानसून ने मुंबई में अपनी दस्‍तक दे दी है। वहीं, IMD के अनुसार जल्‍द ही उत्‍तर भारत में भी मानसून दस्‍तक देने वाला है।

#Monsoon2017 : मुंबई में शुरू हुई मानसूनी बारिश, IMD के अनुसार जल्‍द ही उत्‍तर भारत में भी बरसेंगे बादल- India TV Hindi
#Monsoon2017 : मुंबई में शुरू हुई मानसूनी बारिश, IMD के अनुसार जल्‍द ही उत्‍तर भारत में भी बरसेंगे बादल

बंगाल की खाड़ी में अलर्ट जारी

IMD ने रविवार की दोपहर में बंगाल की खाड़ी में उत्‍तर-पश्चिम खाड़ी में निम्‍म दबाव एरिया की पहचान की है। IMD ने इस क्षेत्र के लिए अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा है कि यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चलेगी, जो असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को प्रभावित करेंगी। मछुवारों से दो दिनों तक संभलकर काम करने के लिए कहा गया है। केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा और कोंकण समेत पश्चिम तटीय इलाकों में अगले दो-तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मध्‍य भारत में जल्‍द ही पहुंचेगा मानसून

IMD ने कहा है कि उत्‍तर भारत में भी जल्‍द ही मानसून पहुंचेगा। पूर्व-मध्‍य बंगाल की खाड़ी के साथ लगते उत्‍तरी राजस्‍थान, दक्षिण उत्‍तर प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और बंगाल में भी मानसून के लिए उचित निम्‍न दबाव की स्थितियां निर्मित हो रही हैं। पश्चिमी हवाएं खाड़ी से यहां बहकर आ रही है, जिससे पूर्व और उत्‍तर-पश्चिम भारत तथा मध्‍य भारत के कुछ हिस्‍सों में जल्‍द ही बारिश होने का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा