1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Spicejet का नया फेस्टिव ऑफर, 888 रुपए में घरेलू और 3699 में करें विदेशों में ट्रैवल

Spicejet का नया फेस्टिव ऑफर, 888 रुपए में घरेलू और 3699 में करें विदेशों में ट्रैवल

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Oct 04, 2016 10:46 am IST,  Updated : Oct 04, 2016 10:46 am IST

फेस्टिव सीजन पर SpiceJet ने ग्रेट फेस्टिवल सेल शुरू की है। इस सेल में घरेलू यात्राएं 888 रु और इंटरनेशनल उड़ानें 3699 रु से शुरू होंगी।

Spicejet का नया फेस्टिव ऑफर, 888 रुपए में घरेलू और 3699 में करें विदेशों में ट्रैवल- India TV Hindi
Spicejet का नया फेस्टिव ऑफर, 888 रुपए में घरेलू और 3699 में करें विदेशों में ट्रैवल

नई दिल्ली। एयरलाइंस कंपनी AirAsia के सस्ते टिकट ऑफर के बाद Spicejet ने भी ग्रेट फेस्टिवल सेल शुरू की है। इस सेल में घरेलू (डोमेस्टिक) टिकट 888 रुपए में और इंटरनेशनल ट्रैवल टिकट 3699 रुपए से शुरू हो रहे है। ऑफर केवल डॉयरेक्ट फ्लाइट्स पर ही उपलब्ध है।

इन रुट्स पर कर सकते हैं सस्ती हवाई यात्रा

  • इस ऑफर के तहत बेंगलुरु-कोच्चि, दिल्ली-देहरादून, चेन्नई-बेंगलुरु जैसे पापुलर डोमेस्टिक रुट्स की फ्लाइट्स की टिकट 888 रुपए (ऑल-इन; वन-वे) में मिलेगी।
  • इंटरनेशनल सेक्टर में यह ऑफर चेन्नई-कोलंबों रूट पर मिलेगी। ऑफर के तहत अगर आप चेन्नई से कोलंबो की यात्रा करते हैं तो टिकट का किराया 3699 रुपए होगा।

तस्‍वीरों में देखिए देश के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट

Airport

AgattiIndiaTV Paisa

shimlaIndiaTV Paisa

lehIndiaTV Paisa

mizoIndiaTV Paisa

CSTIndiaTV Paisa

IGIIndiaTV Paisa

4 दिन तक चलेगी ये सेल

  • स्पाइसजेट का यह ऑफर 4 से 7 अक्टूबर (4 दिन) तक है।
  • साथ ही इस सेल के तहत ट्रैवल पीरियड 8 नंवबर 2016 से 13 अप्रैल 2017 रखा गया है।
  • कंपनी सेल के तहत सीटों की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर करेगी।
  • बुकिंग स्पाइसजेट की वेबसाइट के अलावा अन्य चैनलों के माध्यम से भी की जा सकेगी।
  • इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ संयुक्त नहीं किया जा सकता है और नही ग्रुप बुकिंग्स पर यह ऑफर मिलेगा।
  • आपको बता दें कि त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पाइसजेट से पहले एयर एशिया ने भी सस्ते हवाई सफर की पेशकश की थी।

यह भी पढ़ें- स्‍पाइसजेट ने वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए पेश किया ऑफर, बेस फेयर में मिलेगी 15% छूट

27 अप्रैल 2017 तक कर सकते हैं ट्रैवल

  • कंपनी ने ईयर एंड सेल के तहत मात्र 899 रुपए में हवाई टिकट का ऑफर दिया है।
  • ये ऑफर 16 अक्टूबर तक है।
  • इसके तहत यात्री 4 अक्टूबर से 27 अप्रैल 2017 के बीच कभी भी यात्रा कर सकते हैं।
  • 899 रुपये में हवाई टिकट का ऑफर गुवाहाटी-इंफाल रूट के लिए है जबकि बेंगलुरु-कोच्चि के बीच 999 रुपए में हवाई यात्रा की जा सकती है। कंपनी ने बेंगलुरु-गोवा रूट पर 1199 रुपए, बेंगलुरु-चंडीगढ़ रूट पर 3399 रुपए, गोवा-हैदराबाद रूट पर 1799 रुपए, जयपुर-पुणे रूट पर 2399 रुपए और दिल्ली-बेंगलुरु रूट पर 2699 रुपए में हवाई टिकट की पेशकश की है।
  • 8 अक्टूबर के एयर एशिया इंडिया की उड़ानें कोच्चि-हैदराबाद रूट पर भी शुरू हो रही हैं। इस रूट पर भी हवाई टिकट के दाम मात्र 2699 रुपए रखी गई है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा