1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI का Q4 मुनाफा डबल से ज्‍यादा बढ़ा, जनवरी-मार्च तिमाही में हुआ 2,815 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

SBI का Q4 मुनाफा डबल से ज्‍यादा बढ़ा, जनवरी-मार्च तिमाही में हुआ 2,815 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 19, 2017 01:19 pm IST,  Updated : May 19, 2017 02:01 pm IST

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक SBI का वित्‍त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक बढ़कर 2,815 करोड़ रुपए हो गया।

SBI का Q4 मुनाफा डबल से ज्‍यादा बढ़ा, जनवरी-मार्च तिमाही में हुआ 2,815 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ- India TV Hindi
SBI का Q4 मुनाफा डबल से ज्‍यादा बढ़ा, जनवरी-मार्च तिमाही में हुआ 2,815 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

स्टेट बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) मार्च 2017 में समाप्त तिमाही में 3.71 प्रतिशत रही। इससे पिछले साल इसी अवधि में यह 3.81 प्रतिशत थी।  हालांकि, समाप्त वित्त वर्ष 2016-17 में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 98 प्रतिशत गिरकर 241.23 करोड़ रुपए रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में बैंक ने 12,224.59 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हासिल किया था।

बैंक की जनवरी से मार्च 2017 तिमाही में एकल आधार पर कुल आय 7.8 प्रतिशत बढ़कर 57,720 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले इसी अवधि में यह 53,526.97 करोड़ रुपए थी। इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां मामूली बढ़कर 6.9 प्रतिशत हो गई, जो कि इससे पिछले साल इसी अवधि में 6.5 प्रतिशत थी। हालांकि, चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए पिछले साल के 3.81 प्रतिशत से घटकर 3.71 प्रतिशत रह गया।

वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान बैंक की कुल आय 9.2 प्रतिशत बढ़कर 2,98,640.45 करोड़ रुपए रही। वित्त वर्ष 2015-16 में उसकी कुल आय 2,73,461.13 करोड़ रुपए  रही थी। शेयर बाजार में स्टेट बैंक का शेयर दोपहर एक बजे के आसपास तेजी से बढ़कर 310.60 रुपए पर पहुंच गया। देश के कुल बैंकिंग संपत्ति में एसबीआई की अकेले 20 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सेदारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा