1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूनियनों की हड़ताल से बैंकों में कामकाज प्रभावित, एटीएम में भी नकदी नहीं

यूनियनों की हड़ताल से बैंकों में कामकाज प्रभावित, एटीएम में भी नकदी नहीं

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 28, 2017 06:25 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 06:25 pm IST

बैंक यूनियनों के एक वर्ग की हड़ताल के कारण मंगलवार को सरकारी बैंकों की तमाम शाखाएं या तो बंद रहीं या उनमें काम कामकाज नहीं हुआ।

यूनियनों की हड़ताल से बैंकों में कामकाज प्रभावित, एटीएम में भी नकदी नहीं- India TV Hindi
यूनियनों की हड़ताल से बैंकों में कामकाज प्रभावित, एटीएम में भी नकदी नहीं

नई दिल्ली। बैंक यूनियनों के एक वर्ग की हड़ताल के कारण मंगलवार को सरकारी बैंकों की तमाम शाखाएं या तो बंद रहीं या उनमें काम कामकाज नहीं हुआ। देश के विभिन्न स्थानों से एटीएम में नकदी नहीं होने की खबरें मिली हैं। ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने हड़ताल के सफल रहने का दावा करते हुए कहा कि सभी शाखाएं मंगलवार को बंद रहीं।

एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि लोग बैंकों में किसी तरह का लेनदेन मसलन पैसा जमा कराना या निकालना या किसी तरह का अन्य कामकाज नहीं कर पाए। सरकारी खजाने का लेनदेन भी संभवत: नहीं हुआ। आयात और निर्यात लेनदेन प्रभावित हुआ। मनी मार्केट में भी परिचालन नहीं हुआ। मनी ट्रांसफर और नकदी का हस्तांतरण भी नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने आज अपना परिचालन खुला रखा था लेकिन कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने की वजह से समाशोधन का काम भी नहीं हो पाया।

कुछ प्राइवेट बैंक भी हड़ताल में हुए शामिल

  • यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (यूएफबीयू) के तहत कुछ निजी क्षेत्र के बैंक भी हड़ताल में शामिल हुए।
  • बैंक यूनियनों ने अपनी कई मांगों मसलन बढ़ते डूबे कर्ज के लिए शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही तय करना, श्रम सुधारों का विरोध और स्थाई नौकरियों की आउटसोर्सिंग के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया था।
  • करूड़ वैश्य बैंक और फेडरल बैंक ने कहा कि बैंक की स्टाफ यूनियन और आफिसर्स एसोसिएशन यूएफबीयू के बैनर तले हड़ताल में हिस्सा ले रही हैं।
  • फेडरल बैंक ने कहा कि बैंक की शाखाओं पर संभवत: नियमित कामकाज प्रभावित हुआ।
  • लेकिन उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक के एटीएम और डिजिटल चैनल काम कर रहे हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा