1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. घर खरीदारों को दिसंबर तक 8000 और 2023 तक 16000 से अधिक मकान सौंपेगा सुपरटेक

घर खरीदारों को दिसंबर तक 8000 और 2023 तक 16000 से अधिक मकान सौंपेगा सुपरटेक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 30, 2021 09:43 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 09:43 pm IST

सुपरटेक समूह ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर उसकी 13 परियोजनाएं चल रही हैं। जिसमें से नोएडा में पांच, ग्रेटर नोएडा में चार और दो-दो यमुना एक्सप्रेसवे और मेरठ में चल रही हैं।

घर खरीदारों को दिसंबर तक 8000 और 2023 तक 16000 से अधिक मकान सौंपेगा सुपरटेक- India TV Hindi
घर खरीदारों को दिसंबर तक 8000 और 2023 तक 16000 से अधिक मकान सौंपेगा सुपरटेक Image Source : SUPERTECH

नोएडा: रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल दिसंबर तक घर खरीदारों को 8,463 मकान सौंपेगा। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में विलंबित परियोजनाओं के लिए वर्ष 2023 तक 16,000 से अधिक मकान खरीदारों की सौंपे दिए जायेंगे। सुपरटेक समूह ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर उसकी 13 परियोजनाएं चल रही हैं। जिसमें से नोएडा में पांच, ग्रेटर नोएडा में चार और दो-दो यमुना एक्सप्रेसवे और मेरठ में चल रही हैं। 

समूह ने कहा कि इस परियोजनाओं के तहत तैयार किये जा रहे 16,041 मकान दिसंबर, 2021 से लेकर जून, 2023 के बीच खरीदारों को सौंप दिए जायेंगे। सुपरटेक की तरफ यह घोषणा उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) के अधिकारियों से मुलाकात के बाद की गई है। यूपी रेरा ने दरअसल डेवलपर की विलंबित परियोजनाओं की समीक्षा की थी।

सुपरटेक समूह ने यूपी रेरा के साथ बैठक में कहा कि दिसंबर 2021 तक 8,463 मकानों का निर्माण कर सौंप दिया जाएगा। 7,347 इकाइयों को दिसंबर,2022 तक पूरा कर दिया जाएगा। सुपरटेक समूह के चेयरमैन आरके अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण समूह की परियोजनों प्रभावित हुई जिसके कारण यह देरी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा