1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सुजलॉन एनर्जी ने किया पांच सौर कंपनियों का अधिग्रहण

सुजलॉन एनर्जी ने किया पांच सौर कंपनियों का अधिग्रहण

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 19, 2016 02:26 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 02:26 pm IST

सुजलॉन एनर्जी ने देशभर की विभिन्‍न नवीकरणीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए पांच छोटी सौर कंपनियों का अधिग्रहण किया है।

सुजलॉन एनर्जी ने किया पांच सौर कंपनियों का अधिग्रहण, रेलीगेयर बेचेगी अमेरिकी निवेश कंपनियों में हिस्‍सेदारी- India TV Hindi
सुजलॉन एनर्जी ने किया पांच सौर कंपनियों का अधिग्रहण, रेलीगेयर बेचेगी अमेरिकी निवेश कंपनियों में हिस्‍सेदारी

नई दिल्‍ली। सुजलॉन एनर्जी ने देशभर की विभिन्‍न नवीकरणीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए पांच छोटी सौर कंपनियों का अधिग्रहण किया है। सुजलॉन ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने गेल सोलरफार्म्‍स, टोर्नेडो सोलरफार्म्‍स, आभा सोलरफार्म्‍स, आलोक सोलरफार्म्‍स और श्रेयस सोलरफार्म्‍स का अधिग्रहण किया है ताकि महाराष्ट्र की हाल में हासिल 70 मेगावाट की सौर परियोजनाओं समेत देश भर की विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया जा सके।

पवन ऊर्जा समाधान प्रदाता ने कहा कि इन कंपनियों का अंकित मूल्य के आधार पर अधिग्रहण किया गया है और प्रस्तावित सौर परियोजनाओं के लिए इनका उपयोग विशेष उद्देश्यीय इकाइयों के तौर पर किया जाएगा।

रेलीगेयर अपनी अमेरिकी निवेश कंपनियों की हिस्सेदारी बेचेगी 

रेलीगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा है कि वह अपनी अमेरिका स्थित सब्सिडियरी नॉर्थगेट कैपिटल एलएलसी और नॉर्थगेट कैपिटल एलपी की हिस्सेदारी दि कैपिटल पार्टनरशिप समूह को बेचेगी।

रेलीगेयर एंटरप्राइजेज ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने नॉर्थगेट कैपिटल एलएलसी और नॉर्थगेट कैपिटल एलपी में अपनी हिस्सेदारी बेचने के संबंध में निश्चयात्मक समझौता किया है। कंपनी ने कहा कि दि कैपिटल पार्टनरशिप समूह यह हिस्सेदारी खरीदेगा।

रेलीगेयर ने कहा कि यह सौदा 15 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा