1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा मोटर्स और जायेम ऑटोमोटिव्‍स के बीच ज्‍वॉइंट वेंचर, विशेष प्रदर्शन वाले वाहनों का करेंगे विकास

टाटा मोटर्स और जायेम ऑटोमोटिव्‍स के बीच ज्‍वॉइंट वेंचर, विशेष प्रदर्शन वाले वाहनों का करेंगे विकास

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 31, 2017 05:08 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 05:08 pm IST

टाटा मोटर्स ने नई कंपनी जेटी स्‍पेशल व्‍हीकल्‍स प्राइवेट लिमिटेड को शुरू करने की घोषणा की है। यह जायेम ऑटोमोटिव्‍स और टाटा मोटर्स के बीच ज्‍वॉइंट वेंचर है।

टाटा मोटर्स और जायेम ऑटोमोटिव्‍स के बीच ज्‍वॉइंट वेंचर, विशेष प्रदर्शन वाले वाहनों का करेंगे विकास- India TV Hindi
टाटा मोटर्स और जायेम ऑटोमोटिव्‍स के बीच ज्‍वॉइंट वेंचर, विशेष प्रदर्शन वाले वाहनों का करेंगे विकास

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने आज एक नई कंपनी जेटी स्‍पेशल व्‍हीकल्‍स प्राइवेट लिमिटेड को शुरू करने की घोषणा की है। यह कोयम्बटूर की जायेम ऑटोमोटिव्‍स और टाटा मोटर्स के बीच 50:50 प्रतिशत की बराबर भागीदारी वाला एक ज्‍वॉइंट वेंचर है। इसकी स्‍थापना विशेष प्रदर्शन वाले वाहनों के विकास के लिए की गई है।

संयुक्त उद्यम कंपनी जेटी स्पेशल व्‍हीकल्‍स एक प्रतिबद्ध लाइन पर परफॉर्मेंस वाहनों की श्रृंखला का विकास करेगी। फिलहाल कोयम्बटूर में यह कार्य किया जा रहा है। करार के तहत टाटा मोटर्स और जायेम वाहनों की श्रृंखला के परफॉर्मेंस और दिखावट का विस्तार करेंगी।  इससे यात्री वाहनों के ग्राहकरें को नवोन्मेषी उत्पादों की श्रृंखला उपलब्ध हो सकेगी।

टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक गुंटेर बुशचेक ने बयान में कहा कि हम जायेम के साथ भागीदारी को लेकर काफी खुश हैं। जायेम की पहचान कॉन्सेप्ट क्रिएशन और विशेष प्रदर्शन वाले वाहनों की प्रोटोटाइपिंग में है। यह गठजोड़ लांग टर्म संबंध बनाने और हमारी परिवर्तन यात्रा में उठाया गया एक और कदम है। इसके जरिये हम अपनी प्रोडक्‍ट रेंज में और अधिक परफॉर्मेंस व्‍हीकल्‍स को शा‍मिल कर सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा