1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा संस प्रमुख चंद्रशेखरन ने दूरसंचार मंत्री से की मुलाकात, एजीआर मामले पर चर्चा की संभावना

टाटा संस प्रमुख चंद्रशेखरन ने दूरसंचार मंत्री से की मुलाकात, एजीआर मामले पर चर्चा की संभावना

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 25, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 09:13 pm IST

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात की

AGR Crisis- India TV Hindi
AGR Crisis

नई दिल्ली। समायोजित सकल राजस्व यानि एजीआर संकट के बीच टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात की। उनकी मुलाकात दूरसंचार मंत्रालय द्वारा सांविधिक बकाया को लेकर नोटिस जारी करने की तैयारी के बीच हुई है। एक अधिकारी ने कहा कि केवल आंशिक भुगतान करने को लेकर विभाग की ओर से कंपनी को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। 

दोनों की बैठक 30 मिनट से अधिक चली। बैठक के बाद बाहर आने पर चंद्रशेखरन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। हालांकि संभावना है कि दोनो के बीच एजीआर मामले पर बात हुई है। सरकार का कहना है कि कंपनी पर सांविधक बकाया 14,000 करोड़ रुपये बैठता है जबकि टाटा समूह ने अंतिम भुगतान के रूप में 2,197 करोड़ रुपये ही दिये हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि दूरसंचार विभाग कंपनी के बकाया आकलन से सहमत नहीं है। कंपनी को एक-दो दिन में नोटिस भेजा जाएगा और एजीआर आंकलन के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा