1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खूबसूरत लग्जरी टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, सबसे सस्ती टिकट की कीमत 38,500 रुपए

खूबसूरत लग्जरी टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, सबसे सस्ती टिकट की कीमत 38,500 रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 06, 2016 01:49 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 01:49 pm IST

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सफदरजंग स्टेशन से टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की। यह एक सेमी-लग्जरी ट्रेन है। इसकी सबसे सस्ती टिकट की कीमत 38,500 रुपए है।

World Environment Day: खूबसूरत लग्जरी टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, सबसे सस्ती टिकट की कीमत 38,500 रुपए- India TV Hindi
World Environment Day: खूबसूरत लग्जरी टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, सबसे सस्ती टिकट की कीमत 38,500 रुपए

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सफदरजंग स्टेशन से आईआरसीटीसी की टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की। यह एक सेमी-लग्जरी ट्रेन है जिसे लोगों में बाघों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। मुंबई से एक रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल कर यह ट्रेन शुरू करते हुए प्रभु ने कहा कि बाघों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह ट्रेन शुरू की गई है। एक टूरिस्ट सर्किट पर यह पहली सेमी-लग्जरी ट्रेन है जिसमें एक डाइनिंग कार है। इस ट्रेन का किराया 38,500 रुपए से शुरू होता है।

पांच रात और छह दिन की होगी यात्रा

आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा कि इस पैकेज में तीन रातों के लिए तीन सितारा या इसके समकक्ष होटलों के एसी कमरों में ठहरने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, इसमें पर्यटन दृश्यों को देखना, खानपान, शहरों में आवागमन और यात्रा बीमा भी शामिल है। यात्रा कार्यक्रम का विवरण देते हुए आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि पांच रात और छह दिन की यात्रा के दौरान यात्रियों को कटनी ले जाया जाएगा जहां से उन्हें सफारी के लिए सड़क मार्ग से बांधवगढ़ ले जाया जाएगा। वहां से उन्हें एक अन्य सफारी के लिए कान्हा ले जाया जाएगा। इसके अलावा, पर्यटकों को दिल्ली ले जाने से पहले जबलपुर स्थित भेड़ाघाट में प्रसिद्ध धुआधार झरना दिखाया जाएगा।

तस्वीरों में देखिए सेमी-लग्जरी ट्रेन को

Tiger express train

5 (52)IndiaTV Paisa

1 (66)IndiaTV Paisa

4 (56)IndiaTV Paisa

2 (59)IndiaTV Paisa

3 (58)IndiaTV Paisa

अक्टूबर से शुरू होगी पहली ट्रिप

इस ट्रेन में राजधानी एक्सप्रेस के कोच लगाए गए हैं। इसके फर्स्ट एसी और एसी 2 टीयर के कोचों की इनसाइड डिजाइनिंग जंगलों की तरह की गई है। इस ट्रेन की शुरुआत के मौके पर विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, जनार्दन द्विवेदी सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। इस पूर्ण वातानुकूलित ट्रेन के मासिक फेरे अक्टूबर से शुरू करने की योजना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा