1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 52,298 करोड़ रुपए घटा, TCS को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 52,298 करोड़ रुपए घटा, TCS को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 21, 2016 01:12 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 01:12 pm IST

सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का सामूहिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 52,297.7 करोड़ रुपए नीचे आ गया।

टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 52,298 करोड़ रुपए घटा, TCS को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान- India TV Hindi
टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 52,298 करोड़ रुपए घटा, TCS को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

नई दिल्‍ली। सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का सामूहिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 52,297.7 करोड़ रुपए नीचे आ गया। सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस रही। सप्ताह के दौरान सिर्फ एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

वहीं दूसरी ओर टीसीएस के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया व हिंदुस्तान यूनीलिवर का बाजार पूंजीकरण घट गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 25,300.3 करोड़ रुपए घटकर 5,13,089.58 करोड़ रुपए पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस ही रही।

सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,025 करोड़ रुपए बढ़ा

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 1,358.41 करोड़ रुपए घटकर 2,16,742.43 करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं इंफोसिस का मूल्यांकन 9,693.11 करोड़ रुपए के नुकसान से 2,34,541.02 करोड़ रुपए रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,518.33 करोड़ रुपए घटकर 3,29,110.82 करोड़ रुपए तथा हिंदुस्तान यूनीलिवर का 4,036.31 करोड़ रुपए घटकर 1,97,379.21 करोड़ रुपए रह गया।

आईटीसी का मूल्यांकन 3,022.61 करोड़ रुपए घटकर 3,03,530.26 करोड़ रुपए तथा कोल इंडिया का 2,368.63 करोड़ रुपए घटकर 2,11,092.90 करोड़ रुपए रह गया। वहीं दूसरी ओर एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 11,877.79 करोड़ रुपए बढ़कर 2,00,667.79 करोड़ रुपए पर आ गया। ओएनजीसी के बाजार पूंजीकरण में सप्ताह के दौरान 7,571.61 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,07,000.08 करोड़ रुपए तथा एचडीएफसी बैंक का 4,213.83 करोड़ रुपए बढ़कर 3,16,024.40 करोड़ रुपए रहा।

टॉप 10 की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया, ओएनजीसी, एसबीआई तथा हिंदुस्तान यूनीलिवर का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा