1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इमरजेंसी संचार नेटवर्क के लिए ट्राई ने की मुफ्त स्पेक्ट्रम की सिफारिश, मौजूदा बैंड के मुकाबले दोगुना मिलेगा कवरेज

इमरजेंसी संचार नेटवर्क के लिए ट्राई ने की मुफ्त स्पेक्ट्रम की सिफारिश, मौजूदा बैंड के मुकाबले दोगुना मिलेगा कवरेज

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 05, 2018 12:44 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 12:44 pm IST

दूरसंचार नियामक ट्राई ने आपदा और आपातकाल के समय देशभर में संचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 10 मेगाहर्ट्ज का 4जी ‘पेयर्ड स्पेक्ट्रम’ मुफ्त आवंटित किए जाने की सिफारिश की है।

emergency communication network- India TV Hindi
emergency communication network

नई दिल्ली दूरसंचार नियामक ट्राई ने आपदा और आपातकाल के समय देशभर में संचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 10 मेगाहर्ट्ज का 4जी ‘पेयर्ड स्पेक्ट्रम’ मुफ्त आवंटित किए जाने की सिफारिश की है। ट्राई ने अपनी सिफारिशों में 450-470 मेगाहर्ट्ज आवृत्ति में 20 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम दिए जाने की सिफारिश की है। इससे मौजूदा बैंड में भेजे जाने वाले सिग्नल की तुलना में करीब दोगुना कवरेज मिलेगा।

साथ ही यह उन इमारतों के भीतर भी सिग्नल पहुंचाने में मददगार होगा जहां आम नेटवर्क पहुंच नहीं पाता।

ट्राई ने देशभर में एक विशेष प्रायोजन कंपनी (एसपीवी) को 10 मेगाहर्ट्ज के दो प्रतिबद्ध स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने की सिफारिश की जो मुफ्त होंगे और एलटीई आधारित सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा राहत नेटवर्क उपलब्ध कराएंगे। ट्राई ने यह एसपीवी गृह मंत्रालय के तहत बनाने की सिफारिश की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा