नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किग वेबसाइट ट्विटर की वेबसाइट इसकी स्थापना दिवस के अगले दिन यानि आज सोमवार को तकनीकी खराबी की वजह से कुछ देर के लिए बंद हो गई है। ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों ने जैसे ही शाम के समय इसपर लॉगिन किया तो तकनीकी खराबी को वजह बताते हुए काम करना बंद कर दिया था। हालांकि थोड़ी देर के बाद वेबसाइट ने अब फिर से काम करना शुरू कर दिया है।
Related Stories
यह एक संयोग ही है कि एक तरफ दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक को अपने यूजर्स की जानकारी की चोरी और उसके गलत ढंग से इस्तेमाल के आरोप में दुनियाभर में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने इसके लिए माफी भी मांगी है, अब दूसरी तरफ अब ट्विटर ने काम करना बंद कर दिया है। बुधवार 21 मार्च को ट्विटर का स्थापना दिवस भी था और स्थापना दिवस के अगले ही दिन इसमें आई तकनीकी खराबी की वजह से इसके इस्तेमाल करने वाले भी असहज महसूस कर रहे हैं।