1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Uber को लंदन में परिचालन के लिए नहीं मिला नया लाइसेंस, फैसले के खिलाफ करेगी अपील

Uber को लंदन में परिचालन के लिए नहीं मिला नया लाइसेंस, फैसले के खिलाफ करेगी अपील

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 25, 2019 07:36 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 07:36 pm IST

सुरक्षा खामियों के चलते उबर का लाइसेंस वास्तव में 2017 में वापस ले लिया गया था।

Uber loses licence to operate in London, will launch appeal- India TV Hindi
Uber loses licence to operate in London, will launch appeal Image Source : UBER LOSES LICENCE TO OPE

लंदन। लंदन के परिवहन विभाग ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए उबर के परिचालन लाइसेंस का नवीनीकरण करने से मना कर दिया है। विभाग के इस कदम से कंपनी की एप आधारित टैक्सी परिचालन सेवा संकट में पड़ गई है।

ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (टीएफएल) ने सोमवार को बयान में कहा कि उबर ने अपने परिचालन में कई बदलाव किए हैं लेकिन इसके बाद भी वह लाइसेंसधारक के रूप में उपयुक्त और माकूल  नहीं है। इसे देखते हुए टीएफएल इस नतीजे पर पहुंची है कि उबर लंदन लिमिटेड (उबर) को परिचालन के लिए नया लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।

उबर ने हाल ही में लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। वहीं, कंपनी ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी क्योंकि यह फैसला गलत और असाधारण है। अपील प्रक्रिया जारी रहने तक उबर लंदन में परिचालन कर सकती है।

सुरक्षा खामियों के चलते उबर का लाइसेंस वास्तव में 2017 में वापस ले लिया गया था। हालांकि  उसे 15 महीने की मोहलत दी गई थी। सितंबर में उसे दो महीने का और समय दिया गया था, जो कि रविवार को खत्म हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा