1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आधार सेवाओं के लिए पैसे वसूलने वाली एजेंसियों पर कसा शिकंजा, UIDAI ने किया 50 फर्जी वेबसाइट को बंद

आधार सेवाओं के लिए पैसे वसूलने वाली एजेंसियों पर कसा शिकंजा, UIDAI ने किया 50 फर्जी वेबसाइट को बंद

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 03, 2017 08:32 pm IST,  Updated : May 11, 2018 04:45 pm IST

आधार से जुड़ी सेवाओं की पेशकश कर जनता से बड़ी राशि वसूलने वाली अवैध एजेंसियों पर शिकंजा कसते हुए UIDAI ने 12 वेबसाइट और 12 मोबाइल एप को बंद कर दिया है।

DSA- India TV Hindi
DSA

नई दिल्‍ली। आधार से जुड़ी सेवाओं की पेशकश करने और जनता से इसके लिए बड़ी राशि वसूलने वाली अवैध एजेंसियों पर शिकंजा कसते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इस तरह की सेवाएं देने वाली 12 वेबसाइट और गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध 12 मोबाइल एप को बंद कर दिया है।

प्राधिकरण ने इस तरह की 26 और अवैध वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशंस को बंद करने के लिए  एजेंसियों को निर्देश दिए हैं।

यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बताया कि,

कुछ वेबसाइटें और मोबाइल एप यह कहकर नागरिकों से उनका आधार नंबर और मूलभूत जानकारी हासिल कर रहे हैं कि उन्हें आधार कार्ड और इससे जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हमने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया है।

  •  उन्होंने कहा कि यूआईडीएआई इस तरह की बिना किसी अनुमति के चलने वाली वेबसाइटों को नहीं छोड़ेगा।
  • इस तरह की वेबसाइट और मोबाइल एप पर लगातार नजर रखी जा रही है।
  • यदि नोटिस में कुछ आता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
  • इन्‍हें बंद किया जाएगा अथवा उनके खिलाफ कड़े उपाय किए जाएंगे।
  • वर्तमान में आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी के भी साथ आधार कानून 2016 के अनुरूप दी गई प्रक्रिया के तहत ही साझा की जा सकती है।

ऐसे लिखवाएं अपने पैन कार्ड पर अपना आधार नंबर

Aadhaar number on PAN card

Capture2 (2)IndiaTV Paisa

Capture3 (3)IndiaTV Paisa

Capture5 (2)IndiaTV Paisa

Capture (4)IndiaTV Paisa

Capture (3)IndiaTV Paisa

Capture1 (2)IndiaTV Paisa

  • इसका कोई भी उल्लंघन किया जाना कानून की धारा 38 और अध्याय छह के तहत दंडनीय है।
  • यूआईडीएआई ने इन मोबाइल एप और वेबसाइट के मालिकों को उसकी तरफ से कोई भी आधार से जुड़ी सेवाएं देने के लिए प्राधिकृत नहीं किया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा