1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज से चंडीगढ़ में सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल, पड़ोसी राज्‍यों के पेट्रोल पंप डीलरों में मची खलबली

आज से चंडीगढ़ में सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल, पड़ोसी राज्‍यों के पेट्रोल पंप डीलरों में मची खलबली

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 18, 2017 10:39 am IST,  Updated : Oct 18, 2017 10:39 am IST

चंडीगढ़ में आज से ईंधन के दाम कम हो गए हैं। शहर प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल पर मूल्य वर्द्धित कर (वैट) कम करने का फैसला किया है।

आज से चंडीगढ़ में सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल, पड़ोसी राज्‍यों के पेट्रोल पंप डीलरों में मची खलबली- India TV Hindi
आज से चंडीगढ़ में सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल, पड़ोसी राज्‍यों के पेट्रोल पंप डीलरों में मची खलबली

चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज से ईंधन के दाम कम हो गए हैं। शहर प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल पर मूल्य वर्द्धित कर (वैट) कम करने का फैसला किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की कि डीजल अथवा हाई स्पीड डीजल पर वैट की दर को 16.40 प्रतिशत से घटाकर 11.40 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इसी प्रकार पेट्रोल और ब्रांडेड पेट्रोल पर वैट दर को 24.74 प्रतिशत से घटाकर 19.74 प्रतिशत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Trend Reversal : विदेश में नौकरी का लालच छोड़ रहे हैं भारतीय, घर में तलाश रहे हैं रोजगार 

संघ शासित प्रदेश में इस कटौती के बाद डीजल का दाम 57.68 रुपए प्रति लीटर से घटकर 55.20 रुपए लीटर रह जायेगा जबकि पेट्रोल का दाम 2.74 रुपए प्रति लीटर कम होकर 65.66 रुपए लीटर रह जाएगा। चंडीगढ क्षेत्र में इस कटौती के बाद ईंधन का दाम आसपास के क्षेत्रों से सस्ता हो जाएगा। मोहाली के मुकाबले चंडीगढ़ में डीजल 2.23 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। मोहाली जिला पंजाब में पड़ता है। इसके साथ ही चंडीगढ़ और मोहाली में पेट्रोल के दाम में 8.11 रुपए प्रति लीटर का अंतर आ जाएगा। मोहाली में इस समय पेट्रोल का दाम 73.77 रुपए लीटर है जबकि चंडीगढ़ में ताजा कटौती के बाद यह 65.66 रुपए लीटर रह जाएगा।

यह भी पढ़ें : पेटीएम मॉल ने पेश किया टू-व्‍हीलर्स पर स्‍पेशल फेस्टिव डिस्‍काउंट, मिल रहा है 5 हजार का कैशबैक या 2 ग्राम सोना

बहरहाल, चंडीगढ़ प्रशासन के इस कदम को लेकर आसपास के जिलों के पेट्रोल पंप डीलरों ने चिंता जताई है। मोहाली, पंचकुला, रूपनगर के पंप डीलरों का कहना है कि इससे उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा