1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वेदांता करेगी भारत में अपने कारोबार का विस्‍तार, होगा 50,000 करोड़ रुपए का नया निवेश

वेदांता करेगी भारत में अपने कारोबार का विस्‍तार, होगा 50,000 करोड़ रुपए का नया निवेश

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 02, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 12:46 pm IST

खनन समूह वेदांता रिसोर्सेज आने वाले सालों में भारत में अपने कारोबार विस्तार पर करीब 50,000 करोड़ रुपए निवेश करेगा। कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा।

वेदांता करेगी भारत में अपने कारोबार का विस्‍तार, होगा 50,000 करोड़ रुपए का नया निवेश- India TV Hindi
वेदांता करेगी भारत में अपने कारोबार का विस्‍तार, होगा 50,000 करोड़ रुपए का नया निवेश

नई दिल्ली। खनन समूह वेदांता रिसोर्सेज आने वाले सालों में भारत में अपने कारोबार विस्तार पर करीब 50,000 करोड़ रुपए निवेश करेगा। कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने स्‍वयं यह बात कही। अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि सरकार और केयर्न के बीच पिछली तिथि से लगाए गए टैक्‍स का मुद्दा भी जल्द सुलझा लिया जाएगा।

अग्रवाल ने कहा, मैंने सरकार से वादा किया है कि समूह 40,000 से 50,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। विदेशों में मेरे बैंक और मेरे शेयरधारक मेरी योजना से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह दशक भारत का है और यह यहां निवेश करने का सबसे अच्छा समय है।

पिछली तिथि से लगाए गए टैक्‍स के मुद्दे पर अग्रवाल ने कहा कि भारत की दुनियाभर में उदार छवि है और यह एक छोटा सा मुद्दा है, जो जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। मामला सरकार और केयर्न के बीच में है। उनका सुझाव है कि दोनों पक्षों को बैठकर इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा