1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विजय माल्या की आज लंदन में पेशी, प्रत्यर्पण मामले में है सुनवाई

विजय माल्या की आज लंदन में पेशी, प्रत्यर्पण मामले में है सुनवाई

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 14, 2017 09:25 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 09:25 am IST

विजय माल्या पर भारत में आर्थिक अपराधों में संलिप्त होने के चलते प्रत्यर्पित किए जाने के एक मामले की सुनवाई चल रही है।

विजय माल्या की आज लंदन में पेशी, प्रत्यर्पण मामले में है सुनवाई- India TV Hindi
विजय माल्या की आज लंदन में पेशी, प्रत्यर्पण मामले में है सुनवाई

नई दिल्ली। देश के बैंकों से करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज उठाकर लंदन भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या की आज प्रत्यर्पण के मामले पर लंदन की एक अदालत में पेशी है। विजय माल्या पर भारत में आर्थिक अपराधों में संलिप्त होने के चलते प्रत्यर्पित किए जाने के एक मामले की सुनवाई चल रही है। अप्रैल में भारतीय प्राधिकारियों की तरफ से स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा प्रत्यपर्ण वारंट पर माल्या को दी गई जमानत के चलते फिलहाल वह बाहर हैं।

मुख्य मजिस्टेट्र एमा लुईस अर्बथनॉट ने मामले के प्रबंधन के लिए उन्हें वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने से छूट प्रदान की थी। इस मामले में सुनवाई 4 दिसंबर से शुरु हुई थी। हालांकि उनकी कानूनी टीम ने संकेत दिए हैं कि वह सुनवाई में मौजूद रहना पसंद करते हैं। उल्लेखनीय है कि माल्या पर भारत में अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन पर विभिन्न बैंकों के बकाया 9,000 करोड़ रुपए के कर्ज चूक का मामला चल रहा है।

विजय माल्या इसी साल 2 मार्च को लंदन भाग गया था। उसी दिन बैंकों ने उसके खिलाफ डेट रिकवरी ट्रिब्युनल में कर्ज वापसी के लिए अपील दाखिल की थी लेकिन अपील दाखिल होने से पहले ही माल्या देश छोड़कर चला गया था। विदेश भागने के समय विजय माल्या सांसद था और उसने सांसद के पद से त्यागपत्र लंदन पहुंचने के बाद ही भेजा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा