1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vistara ने पेश किया 1,499 रुपए में हवाई सफर का A-May-zing ऑफर

Vistara ने पेश किया 1,499 रुपए में हवाई सफर का A-May-zing ऑफर

 Published : May 12, 2016 03:21 pm IST,  Updated : May 12, 2016 03:22 pm IST

एयरलाइंस कंपनी Vistara ने कई घरेलू डेस्टिनेशंस के लिए बेहद कम कीमत पर टिकट ऑफर की है। इसके तहत अब आप मात्र 1499 रुपए में हवाई सफर का आनंद ले सकते हैं।

Vistara ने पेश किया A-May-zing ऑफर, मात्र 1,499 रुपए में मिलेगा हवाई सफर का मौका- India TV Hindi
Vistara ने पेश किया A-May-zing ऑफर, मात्र 1,499 रुपए में मिलेगा हवाई सफर का मौका

नई दिल्‍ली। एयरलाइन कंपनी Vistara ने कई घरेलू डेस्टिनेशंस के लिए बेहद कम कीमत पर टिकट ऑफर की है। इसके तहत अब आप मात्र 1499 रुपए में हवाई सफर का आनंद ले सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए A-May-zing ऑफर पेश किया है। 1499 रुपए का किराया सिर्फ दिल्‍ली से लखनऊ और मुंबई से गोवा रूट के लिए है। इसके अलावा दूसरे रूट्स के लिए अलग रियायती ऑफर पेश किए गए हैं। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 6 मई से 16 मई के बीच हवाई टिकट बुक कराना होगा। यह ऑफर 20 जून से लेकर 30 सितंबर के बीच बुक कराई गई टिकटों पर ही मिलेगा।

अलग अलग रूट्स के लिए अलग किराया

Vistara की वेबसाइट पर दी गई लिस्टिंग के दिल्‍ली लखनऊ और मुंबई गोवा के लिए वन-वे बेस फेयर 1499 रुपए में और राउंड ट्रिप 2998 रुपए में मिलेगी। इसके अलावा दिल्‍ली वाराणसी के लिए 1599 रुपए और गुवाहाटी बागडोगरा के लिए वन-वे बेस फेयर 1799 रुपए रखी गई है। इसके अलावा दिल्‍ली चंडीगढ़ और मुंबई-बेंगलुरू के लिए बेस फेयर 1999 रुपए रखा गया है।

चीन ने बनाया पहला बड़ा यात्री विमान

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

20 जून से लेकर 30 सितंबर के बीच करनो होगा सफर

यह Vistara ऑफर 20 जून से लेकर 30 सितंबर के बीच बुक कराई गई टिकटों पर ही मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर पहले से कराई गई टिकट पर लागू नहीं होगा। इसके लिए आपको 16 मर्इ से पहले बुकिंग करवानी होगी। विस्‍तारा का यह ऑफर डायरेक्‍ट फ्लाइट पर ही लागू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा