1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Empowering women: 2018 तक वोडाफोन में होंगी 33 फीसदी फीमेल इंप्लॉई

Empowering women: 2018 तक वोडाफोन में होंगी 33 फीसदी फीमेल इंप्लॉई

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 09, 2016 10:37 am IST,  Updated : Mar 09, 2016 10:42 am IST

वोडाफोन अपने कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की संभावना तलाश रही है। 2018 तक अपने कुल स्टाफ में महिलाओं की संख्या 33 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Empowering women: 2018 तक वोडाफोन में होंगी 33 फीसदी फीमेल इंप्लॉई- India TV Hindi
Empowering women: 2018 तक वोडाफोन में होंगी 33 फीसदी फीमेल इंप्लॉई

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी अपने कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की संभावना तलाश रही है। वोडाफोन ने 2018 तक अपने कुल स्टाफ में महिलाओं की संख्या 33 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुनील सूद ने बताया, वर्तमान में हमारे कर्मचारियों में करीब 21-22 फीसदी महिलाएं हैं और हमारी योजना अगले दो साल में इसे 33 फीसदी पर पहुंचाने की है।

वोडाफोन तेजी से कर रहा है महिलाओं की भर्ती

सुनील सूद ने कहा कि दो साल पहले, कंपनी में करीब 14 फीसदी महिला कर्मचारी थीं जो अब बढ़कर 22 फीसदी पहुंच चुकी हैं। सूद ने यह भी कहा कि वर्तमान में कंपनी के ग्राहकों में 33 फीसदी महिलाएं हैं और कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में भी महिलाओं का अनुपात इसी स्तर पर पहुंचाना चाहती है।

नेतृत्व वाली भूमिका में महिलाओं के मामले में भारत निचले पायदान पर

भारत उन देशों में शामिल है जहां कारोबार में नेतृत्व वाली भूमिका में महिलाओं की संख्या काफी कम है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। ग्रांट थॉर्नटन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी अध्ययन में कहा गया है कि सर्वेक्षण में शामिल प्रत्येक तीसरे व्यक्ति की कंपनी में महिलाएं वरिष्ठ पदों पर नहीं हैं। अध्ययन में कहा गया है कि कंपनी में नेतृत्व वाली भूमिका में महिलाओं की संख्या के मामले में भारत नीचे से तीसरे पायदान पर है। इसमें कहा गया है कि 34 फीसदी भारतीय कंपनियों में नेतृत्व वाले पदों पर कोई महिला नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा