1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो के आगे झुकी वोडाफोन, अधिक इंटरकनेक्ट पॉइंट्स देने को हुई तैयार

आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो के आगे झुकी वोडाफोन, अधिक इंटरकनेक्ट पॉइंट्स देने को हुई तैयार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 15, 2016 08:45 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 08:45 pm IST

वोडाफोन इंडिया ने एक बयान में जारी कर कहा कि उसने रिलायंस जियो नेटवर्क के साथ अपनी इंटरकनेक्शन क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया है।

IndiaTV Hindi
आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो के आगे झुकी वोडाफोन, अधिक इंटरकनेक्ट पॉइंट्स देने को हुई तैयार

नई दिल्ली। आइडिया और एयरटेल के बाद वोडाफोन भी रिलायंस जियो को अधिक इंटरकनेक्ट पॉइंट्स देने को तैयार हो गई है। वोडाफोन इंडिया ने एक बयान में जारी कर कहा कि उसने रिलायंस जियो नेटवर्क के साथ अपनी इंटरकनेक्शन क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि उसने दूरसंचार नियामक ट्राई से दिशा निर्देश और जियो से अपनी सेवा की वाणिज्यिक शुरुआत के बारे में स्पष्टीकरण के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

पीओआई में तीन गुना बढ़ोतरी करेगी वोडाफोन

इसके अनुसार, वोडाफोन इंडिया ने दोनों कंपनियों के बीच पॉइंट ऑफ इंटरकनेक्शन (पीओआई) में तीन गुना बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इससे पहले आइडिया सेल्युलर और एयरटेल भी रिलांयस जियो के साथ अपने पीओआई बढ़ाने पर सहमति जता चुकी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सेवा की शुरुआत इसी महीने की है और वह इंटरकनेक्शन के मुद्दे पर एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर सहित मौजूदा दूरसंचार कंपनियों की शिकायत करती रही है।

तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

ट्राई ने कंपनियों से कॉल आवाजाही ब्यौरा जमा कराने को कहा 

दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल, वोडाफोन, रिलायंस जियो, बीएसएनएल व एमटीएनएल से कहा है कि वे अपने अपने फोन कॉल आवाजाही का ब्यौरा जमा कराएं ताकि उनके नेटवर्क पर कॉल आवाजाही के तौर तरीकों की पड़ताल की जा सके। इस पड़ताल से नियामक को रिलायंस समूह की कंपनी रिलांयस जियो द्वारा इंटरकनेक्शन के मुद्दे पर मौजूदा दूरसंचार कंपनियों पर लगाए जा रहे आरोपों का विश्लेषण करने में मदद मिलेगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा, ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से अपने नेटवर्क पर कॉल आने-जाने का ब्यौरा देने को कहा है। एयरटेल, वोडाफोन, जियो व निजी क्षेत्र की कंपनियों ने याद करवाए जाने के बावजूद ब्यौरा दाखिल नहीं करवाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा