1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vodafone ने किया एक और धमाका, अब तीन महीने तक मुफ्त में देखें वीडियो और मूवी

Vodafone ने किया एक और धमाका, अब तीन महीने तक मुफ्त में देखें वीडियो और मूवी

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Oct 04, 2016 08:18 am IST,  Updated : Oct 04, 2016 08:18 am IST

Vodafone कस्टमर्स को 3 महीने तक वोडाफोन प्ले ऐप पर वीडियो, मूवीज, टीवी शो और म्यूजिक के फ्री सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलेगी।

Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone ने किया एक और धमाका, अब तीन महीने तक मुफ्त में देखें वीडियो और मूवी- India TV Hindi
Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone ने किया एक और धमाका, अब तीन महीने तक मुफ्त में देखें वीडियो और मूवी

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों लगातार नए कस्मटर्स को लुभाने और अपने पुरानों को बरकरार रखने के लिए लगातार नए ऑफर्स ला रही है। इसी सिलसिले में अब Vodafone ने अपने कस्टमर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। Vodafone कस्टमर्स को 3 महीने तक वोडाफोन प्ले ऐप पर वीडियो, मूवीज, टीवी शो और म्यूजिक के फ्री सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलेगी।

90 दिन तक फ्री में देखें मूवी और ये सब

  • इसके तहत 180 लाइव टीवी चैनल उपलब्ध होंगे, जिनमें मूवी और इंटरटेनमेंट चैनल शामिल हैं।
  • इसके अलावा 14 हजार से अधिक फिल्में, म्यूजिक वीडियो और ऑडियो उपलब्ध हैं।
  • कंज्यूमर्स इस सुविधा का लाभ 31 दिसंबर 2016 तक उठा सकते हैं।
तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

यहां से करें डाउनलोड

  • वोडाफोन ने बताया कि कंज्यूमर्स इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी के निदेशक (कमर्शियल) संदीप कटारिया ने कहा कि लोग अपने स्मार्टफोन पर अब अधिक वीडियो देखने लगे हैं। गाने सुनने के लिए भी स्मार्टफोन की लोगों की पहली पसंद हो गई है। इसके लिए उन्हें अब तक अलग-अलग ऐप डाउनलोड करना पड़ता है। लेकिन इस सुविधा के मिलने से उन्हें एक ही ऐप पर इंटरटेनमेंट के कई विकल्प होंगे, वे भी 3 महीनों तक फ्री।

वोडाफोन ने पहले भी दिया ये ऑफर

  • पिछले महीने वोडाफोन ने डाटा वार में शामिल होकर 250 रुपए में 1 जीबी 4जी डाटा रि‍चार्ज कराने पर 9 जीबी 4जी डाटा फ्री देने का एलान किया था।
  • ऑफर के तहत 1 जीबी या उससे ज्‍यादा का रि‍चार्ज करने पर 9 जीबी का 4जी डाटा फ्री दि‍या जा रहा है। यानी वोडाफोन 250 रुपए में कुल 10 जीबी 4जी डाटा देगा।
  • यह ऑफर भी 90 दिन के लिए है। कंपनी का यह ऑफर 26 सि‍तंबर से शुरू हो गया है और 31 दि‍संबर तक जारी रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा