1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vodafone Idea के शेयरों में आया 15 प्रतिशत का उछाल, वोडाफोन समूह ने 1530 करोड़ रुपए का किया निवेश

Vodafone Idea के शेयरों में आया 15 प्रतिशत का उछाल, वोडाफोन समूह ने 1530 करोड़ रुपए का किया निवेश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 23, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 12:22 pm IST

वोडाफोन समूह ने कहा कि उसने आदित्य बिड़ला समूह के साथ अपने भारतीय संयुक्त उद्यम में 20 करो़ड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,530 करोड़ रुपए) का निवेश किया है।

Vodafone Idea shares jump 15 pc as Vodafone Group makes about Rs 1,530 cr accelerated payment- India TV Hindi
Vodafone Idea shares jump 15 pc as Vodafone Group makes about Rs 1,530 cr accelerated payment

नई दिल्‍ली। वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गुरुवार को 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।  वोडाफोन समूह ने कहा कि उसने आदित्य बिड़ला समूह के साथ अपने भारतीय संयुक्त उद्यम में 20 करो़ड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,530 करोड़ रुपए) का निवेश किया है। वोडाफोन आइडिया सांविधिक देनदारियों को चुकाने के लिए जूझ रही है।

बीएसई में दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 14.89 प्रतिशत बढ़कर 4.55 रुपए के भाव पर पहुंच गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शेयरों का भाव 13.92 प्रतिशत चढ़कर 4.50 रुपए हो गया।

वोडाफोन समूह ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते स्वास्थ्य आपातकाल के इस दौर में वोडाफोन आइडिया का परिचालन सुचाऊ बनाए रखने के लिए नकदी मुहैया कराने और वोडाफोन आइडिया के करीब 30 करोड़ भारतीय ग्राहकों तथा हजारों कर्चमारियों की सुविधा के लिए यह भुगतान किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा