1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो की टक्कर के लिए वोडाफोन का धमाकेदार प्लान, 70 जीबी फ्री डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

जियो की टक्कर के लिए वोडाफोन का धमाकेदार प्लान, 70 जीबी फ्री डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 24, 2017 04:07 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 06:46 pm IST

वोडाफोन के 244 रुपए के इस प्लान में 70 दिन के लिए 70GB 4G डाटा दिया जाएगा। यानि एक दिन के लिए एक जीबी डाटा इस्तेमाल करने की छूट होगी

जियो की टक्कर के लिए वोडाफोन का धमाकेदार प्लान, 70GB फ्री 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग- India TV Hindi
जियो की टक्कर के लिए वोडाफोन का धमाकेदार प्लान, 70GB फ्री 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली। रिलायंस जियो को रोकने के लिए अब वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए नया प्लान लेकर आया है। वोडाफोन ने अपने नए प्लान में 70 दिन के लिए 70GB 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की पेशकश की है। रिलायंस जियो की धमाकेदार एंट्री से 4G टेलिकॉम मार्केट में मची हलचल के बीच सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बचाने और नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए कई तरह को लुभावने प्लान जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन ने भी नया प्लान उतारा है।

हालांकि वोडाफोन का यह प्लान सिर्फ नए कस्टमर्स के लिए होगा, 244 रुपए के इस प्लान में 70 दिन के लिए 70 जीबी 4G डाटा दिया जाएगा। यानि एक दिन के लिए 1GB डाटा इस्तेमाल करने की छूट होगी। साथ में 70 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। नए यूजर इस प्लान के तहत अगर दूसरी बार रीचार्ज कराएंगे तो डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा तो रहेगी लेकिन प्लान की वैधता घटकर 35 दिन रह जाएगी।

इधर रिलायंस जियो ने नेटवर्क कंपनियों की हालत बिगड़ने के बाद अब मोबाइल निर्माता कंपनियों की नींद उड़ा रखी है। रिलायंस ने जियो फोन को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। यह फोन पूरी तरह से फ्री होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा