1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोल्टास लॉन्‍च करेगी रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव, तुर्की की कंपनी आर्सेलिक के साथ बनाया ज्‍वांइट वेंचर

वोल्टास लॉन्‍च करेगी रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव, तुर्की की कंपनी आर्सेलिक के साथ बनाया ज्‍वांइट वेंचर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 24, 2017 03:08 pm IST,  Updated : May 24, 2017 03:47 pm IST

एयर कंडीशनर बनाने वाली वोल्टास ने देश के कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स मार्केट में उतरने के लिए तुर्की की आर्सेलिक एएस के साथ मिलकर ज्‍वाइंट वेंचर कंपनी बनाई है।

वोल्टास लॉन्‍च करेगी रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव, तुर्की की कंपनी आर्सेलिक के साथ बनाया ज्‍वांइट वेंचर- India TV Hindi
वोल्टास लॉन्‍च करेगी रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव, तुर्की की कंपनी आर्सेलिक के साथ बनाया ज्‍वांइट वेंचर

नई दिल्‍ली। एयर कंडीशनर बनाने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास ने अब देश के कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स मार्केट में उतरने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने तुर्की की आर्सेलिक एएस के साथ मिलकर 10 करोड़ डॉलर की इक्विटी पूंजी के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी गठित करने पर सहमति जताई है।

टाटा संस के डायरेक्‍टर और वोल्‍टास के चेयरमैन इशात हुसैन ने कहा कि वोल्‍टास के लिए कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स का विस्‍तार करना अच्‍छी बात है और आर्सेलिक के साथ ज्‍वाइंट वेंचर बनाने से हम काफी उत्‍साहित हैं। ये दोनों कंपनियां मिलकर भारत में कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स की मार्केट लीडर बनने के लिए काम करेंगी। पिछले सात सालों से आर्सेलिक यूरोप में बेको ब्रांड नाम से होम एप्‍लाइंसेस की बिक्री कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा