Woman MP urges Trump government, says resolve trade dispute with India soon
वाशिंगटन। एक शीर्ष अमेरिकी महिला सांसद ने ट्रंप सरकार से भारत के साथ व्यापार मोर्चे पर तनाव को जल्द से जल्द सुलझाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद से किसी का भला नहीं होगा।
सांसद डायने फेनस्टेन ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को लिखे पत्र में कहा कि व्यापार मोर्चे पर चल रहे इस विवाद से देश को फायदा नहीं होगा। यह कैलिफोर्निया को नुकसान पहुंचा रहा है। भारत लंबे समय से अमेरिका का मित्र और रणनीतिक साझेदार है।
मैं आपसे जल्द से जल्द भारत के साथ विवाद को सुलझाने की दिशा में काम करने का आग्रह करती हूं। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद ने 16 अगस्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि वह अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला से पिछले महीने भारत-अमेरिका के व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए मिली थीं।
फेनस्टेन ने लिखा कि हालिया विवाद के परिणामस्वरूप लगाए गए व्यापार प्रतिबंध दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने कैलिफोर्निया से 2018 में 6 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया। वह कैलिफोर्निया के कृषि और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का एक प्रमुख ग्राहक है।






































